मुख्यमंत्री ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी : एक करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले सिरमौरी हाट से मजबूत होगी क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाः मुख्यमंत्री 

by
पांवटा साहिब  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी। 450 वर्ग मीटर में निर्मित होने वाले इस तीन मंजिला भवन में सभी मूलभूत सुविधाओं के सृजन का प्रावधान है। इसके निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। भवन का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमौर जिला के सराहां में ‘शी हाट’ की तर्ज पर निर्मित किया जाने वाला यह हाट क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों विशेष कर महिलाओं को अपने हस्तशिल्प तथा खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित करने तथा उनकी बिक्री के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सिरमौरी हाट में स्थानीय ग्राम पंचायत तथा आसपास के क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।  उन्होंने कहा कि हाट में सिरमौर जिला के पारंपरिक व्यंजन भी उपलब्ध होंगे जिससे पर्यटकों को क्षेत्र की समृ़द्ध जीवनशैली को जानने और समझने के अवसर भी प्राप्त होंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम को ब्रांड के तौर पर देश-विदेश में स्थापित करने के लिए इसका नाम बदलकर हिमक्राफ्ट किया गया गया है।
इसके उपरान्त मीडिया के प्रतिनिधियों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दुबई में निवेशकों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने निवेशकों को राज्य में ऊर्जा, पर्यटन तथा हरित ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण मित्र निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है ताकि प्रदेश के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन को भी कोई नुकसान न हो। उन्होंने कहा की दुबई के निवेशक आगामी जनवरी माह में हिमाचल आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की परिकल्पना को साकार करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नवोन्मेषी पहल की जा रही हैं। सरकार के इन प्रयासों को देश के साथ-साथ विदेशों में भी सराहा जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक सुख राम चौधरी, विनय कुमार, अजय सोलंकी, पूर्व विधायक किरनेश जंग, उपायुक्त सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं सचिव रूपेन्द्र ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश सचिव अवनीत सिंह लांबा तथा दयाल प्यारी, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम नसीमा बेगम, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल, अन्य कांग्रेस पदाधिकारी तथा पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि व स्वयं सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएड में दाखिला लेने वालों के लिए बड़ी ख़बर : सामान्य वर्ग के 45 अंक लेने और आरक्षित वर्ग के 37 अंक लेने वाले छात्र भी होंगे पात्र

शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवसर्सिटी की केंद्रीय बीएड एडमिशन कमेटी ने एचपी स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की खाली सीटों को भरने के लिए प्राप्त अंकों की शर्त में आठ अंकों की छूट दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंद्रशेखर मंदिर साहू में की पूजा-अर्चना में विधायक नीरज नैय्यर ने की पूजा-अर्चना : मंदिर के गुंबद निर्माण के लिए तीन लाख की राशि देने का किया ऐलान

  एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत साहू पदर में स्थित प्रसिद्ध- ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पूजा-अर्चना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 7 HAS अफसरों के तबादले : ओशीन शर्मा सहित 4 अधिकारियों को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के आदेश

दीक्षित राणा एसी कम तहसीलदार चंबा होंगे एएम नाथ। शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में सात एचएएस अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत, कई अधिकारियों को नई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा फ़र्स्ट’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया- बद्दी में दिन दहाड़े हुई खूनी झड़प भी प्रदेश के बिगड़ी क़ानून-व्यवस्था का नमूना : जयराम ठाकुर

राजनीतिक हालात के लिए अपना दोष स्वीकार करें मुख्यमंत्री, भाजपा को कोसने से कुछ नहीं होगा मुख्यमंत्री को मानना चाहिए कि क़ानून व्यवस्था प्रदेश की रसातल में हैं,   लोग टिकट देने के लिए चिट्ठी...
Translate »
error: Content is protected !!