मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

by
एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मंझार में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया के घर जाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया द्वारा प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को स्मरण किया तथा कहा कि उन्होंने हमेशा प्रदेश के विकास को सुनिश्चित करने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वे फतेहपुर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे तथा आज जो भी विकास इस क्षेत्र में हुआ है उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक आशीष बुटेल, मलेन्द्र राजन, संजय रतन, सुदर्शन बबलू, नीरज नैयर, राकेश कालिया और हरदीप सिंह बावा, अध्यक्ष, राज्य सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक संजय सिंह चौहान, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम विशाल चम्बियाल, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी तथा आशा कुमारी, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संसद-जर्मनी और 5 पन्नों ‘तूफानी’ लेटर! 6 वजहों से राहुल की छुट्टी, सोनिया ने प्रियंका को सौंपी कमान?

नई दिल्ली : शुक्रवार को खत्म हुए संसद के शीतकालीन सत्र ने भारतीय राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत दिया है। यह परिवर्तन देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में साफ दिख रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 को -एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 दिसम्बर। जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में होनी निश्चित हुई है। यह जानकारी देते हुए एडीसी ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जिले में 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

एएम नाथ। चम्बा :  जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्बा के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल ने सोमवार, 25 अगस्त को जिला चम्बा के सभी शैक्षणिक संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरसात के मौसम को लेकर एसडीएम बंगाणा ने जारी किए दिशा-निर्देश

ऊना 7 जुलाई: बरसात के मौसम को मध्यनज़र रखते हुए एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने बीडीओ व सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि लठियाणी-मंदली धार पर रहने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!