मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक बी.के. चौहान के निधन पर जताया शोक

by

शिमला, 29 नवंबर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव बी.के. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बी.के. चौहान का आज तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। बी.के. चौहान वर्ष 2007 से 2012 और 2012 से 2017 तक दो बार हिमाचल के चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनका सराहनीय योगदान है। समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंस्टाग्राम से फैलातीं थीं अपना जाल : जाल में फंसाने के बाद शिकार से लाखों रुपए की होती थी वसूली

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस ने ‘हुस्नपरियों’ के एक ऐसे गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है, जो इंस्‍टाग्राम सहित सोशल मीडिया के दूसरे प्‍लेटफार्म से अपना शिकार चुनती थीं. सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर दोस्‍ती के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो महीने का था बिल … कंगना रनौत सब्सिडी भी लेती हैं, समय पर नहीं करती भुगतान : कंगना रनौत का बयान भ्रामक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड ने कंगना के बयान पर स्पष्ट किया है कि मनाली विद्युत उप-मंडल के अन्तर्गत कंगना रनौत के नाम पर उनके आवास सिमसा गांव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह – अनुपम कश्यप

उपायुक्त ने समारोह की तैयारियों पर बुलाई गई बैठक में सभी विभागों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश एएम नाथ। शिमला : राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2026 शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना  से  छूटे हुए पात्र परिवारों  को मिलेंगे मकान : DC मुकेश रेपस्वाल

एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश रेपस्वाल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वंचित पात्र परिवारों को एक मुश्त मकान मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!