मुख्यमंत्री ने मंडी में 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण और शिलान्यास

by
एएम नाथ। मंडी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के सरकाघाट, सराज, द्रंग, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने बलद्वाड़ा, भदरोटा और गोपालपुर खंड के कुछ क्षेत्र के लिए 54.91 करोड़ रुपये की बहु-ग्रामीण पाइप पेयजल योजना, सरकाघाट तहसील के रोपा ठाठर में 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलद्वाड़ा में 1.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला, नघेला रेडू कनेड़ सड़क की 4.93 करोड़ रुपये की लागत के मेटलिंग और टारिंग, नई मोड़, बरोट बडाहीं, बल्ह, मेहरा, अपर लुधियाना अपर बरोट में 5.70 करोड़ रुपये से निर्मित सड़क, नबाही से ठंडा पानी संपर्क मार्ग पर 1.33 करोड़ रुपये की लागत से पुल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा में 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला, ग्राम पंचायत गोपालपुर में नगला मंदिर के थाना नाला पर नगला थाना रोड़ पर 1.96 करोड़ रुपये से निर्मित पुल, बलद्वाड़ा तहसील में 14.90 करोड़ रुपये से निर्मित  संयुक्त कार्यालय भवन, तहसील सरकाघाट में 12 लाख रुपये से निर्मित पटवार मण्डल भवन मोहि, तहसील बलद्वाड़ा में 12 लाख रुपये के पटवार सर्कल भवन कलथर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) सरकाघाट में 94 लाख रुपये से निर्मित स्कूल भवन, 31 लाख रुपये से निर्मित पंचायत घर रिस्सा, 28 लाख रुपये से निर्मित पंचायत घर गुहमू, 31 लाख रुपये से निर्मित पंचायत घर अपर बरोट (पौंटा), 32 करोड़ रुपये से निर्मित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल सरकाघाट, 11 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक केंद्र समसोह, उपमंडल बालीचौकी में 14 लाख रुपये से निर्मित अपना पुस्तकालय, तहसील औट बाजार में 1.15 करोड़ रुपये से निर्मित जिला बचत समिति की दुकानें, मरही में 11.06 करोड़ रुपये से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, धर्मपुर संधोल मार्ग पर कोठी पट्टन में ब्यास नदी 22.82 करोड़ रुपये की लागत से फुटपाथ सहित डबल लेन पुल, कंडापतन में सुन खड्ड पर 4.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल और पुराना धर्मपुर बाजार तक सुन खड्ड पर 2.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बो स्ंिट्रग स्टील ट्रस पैदल पुल का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग उपमंडल बलद्वाड़ा के अंतर्गत 3.60 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना प्लासी बदाहिन, नवानी कटोह अलसोगी (प्रथम और द्वितीय चरण) जमनौं तरंडोल, बहनू के सुधार कार्यों, ग्राम पंचायत चौड़ी के बटल की आल में सोन खड्ड पर 16.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वर्षा जल संचयन संरचना, जल शक्ति उपमंडल बलद्वाड़ा के अंतर्गत जलापूर्ति योजनाओं में 8.83 करोड़ रुपये की लागत से सतत वितरण प्रणाली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौक में 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली विज्ञान प्रयोगशाला, 1.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदेश, 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र चुक्कू पांवटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंदेश में 1.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नए खण्ड भवन, 1.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत घर मसेरन, मोहिन में 12.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय आईटीआई और 6.07 करोड़ रुपये की लागत से चांदपुर से धगवानी सड़क वाया छाभर कवाह दलेहरा सड़क का शिलान्यास किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एनवाईके और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव: डाॅ लाल सिंह

ऊना, 17 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव आयोजित होगा। यह जानकारी एनवाईके उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 खुदरा शराब की दुकानों की व्यक्तिगत आधार पर तत्काल पुर्ननीलामी करने को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति की प्रदान : सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट , सुपर स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट (सुपर स्पेशलिस्ट) के मासिक मानदेय में बढ़ौतरी

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में 31 मार्च, 2025 तक अपना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चम्बा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए अंतिम दिन 3831 नामांकन पत्र दाखिल : कुल 8479 नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली विस क्षेत्र में एक दिन में 42 करोड़ 33लाख रूपए के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किए शिलान्यास व लोकार्पण

हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री ऊना, 8 नवम्बर – हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसे जमीनी हकीकत...
Translate »
error: Content is protected !!