मुख्यमंत्री ने रात 11 बजे तक सुनीं जनसमस्याएं : धिकतर लोग सड़क, स्कूल, डाॅक्टर और अध्यापकों की मांग को लेकर सीएम से मिले

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कड़ाके की ठंड के बावजूद किलाड़ में देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनते रहे। कड़ाके की ठंड में अलाव जलाकर सीएम का दरबार सजा। पांगी के दूरदराज इलाकों के लोग अपनी समस्याओं को लेकर सीएम से मिले।
                  इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। समस्याओं को लेकर जनता की ओर से आवेदनों का अंबार लग गया।   हालांकि, सीएम पहले किलाड़ विश्राम गृह के कमरे में लोगों से बारी-बारी मिल रहे थे, लेकिन बाद में विश्राम गृह से बाहर निकलकर खुले आसमान के नीचे लोगों की देर रात तक समस्याओं को सुनते रहे। प्रशासनिक अमला इस दौरान मौजूद रहा। अधिकतर लोग सड़क, स्कूल, डाॅक्टर और अध्यापकों की मांग को लेकर सीएम से मिले।
       एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके गांव के लिए अभी सड़क नहीं बनी है और न ही सिंचाई के लिए कूहल की सुविधा है। लिहाजा, उन्होंने मुख्यमंत्री को इन समस्याओं से लिखित में अवगत करवाया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के जनजातीय इलाकों के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का ईमानदारी से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही पहला राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस जनजातीय क्षेत्र स्पीति में मनाया, जबकि दूसरी बार किलाड़ में मना रहे हैं। एपीएमसी चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने रात करीब 11:00 बजे तक किलाड़ में समस्याओं को सुनकर जनता का दिल जीत लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

9 शव बरामद, , 2 को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , एक को बचा लिया गया : जेजों दोआबा चोअ में पानी के तेज बहाव में बह गई थी इनोवा गाड़ी और उसमें स्वार 12 सदस्य

होशियारपुर : हिमाचल प्रदेश के गांव देहला से बारातियों की इनोवा गाड़ी में सवार होकर नवांशहर में एक शादी शामिल होने के लिए जा रहे एक परिवार के 11 लोग ,गाड़ी का चालक गाड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश में किसानों के नाम पर शोर करने वाली कांग्रेस ने बढ़ाया पाँच गुना बिजली का बिल : जयराम ठाकुर

अब बिजली के बिल से प्रदेश के किसानो को भी झटके दे रही है शुल्क की सरकार : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ की मुलाकात : राजनाथ और तीनों सेना प्रमुखों के हंसते चेहरे…तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

भारत की तरफ से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ मुलाकात की है। यह एक समीक्षा बैठक थी, जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोक्सो मामले में चुराह के विधायक डॉ. हंसराज के खिलाफ आरोप तय : अब 30 मार्च को होगी सुनवाई

एएम नाथ। चम्बा : पोक्सो मामले में घिरे चुराह के विधायक डॉ. हंसराज के खिलाफ अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। वीरवार को विधायक अदालत में पेश हुए। इसके साथ ही मामले में...
Translate »
error: Content is protected !!