मुख्यमंत्री ने राहत पैकेज जारी करके लिया ऐतिहासिक निर्णय : इंद्र दत्त लखनपाल

by

भोटा 02 दिसंबर। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात के मौसम में आपदा से प्रभावित हुए परिवारों की राहत एवं पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी करके एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि आज तक किसी भी प्रदेश या केंद्र की सरकार ने इस तरह का पैकेज जारी नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों की अधिक से अधिक मदद के लिए मुख्यमंत्री ने राहत मैनुअल में बहुत बड़ा बदलाव करके राहत राशि में कई गुणा बढ़ोतरी की है। आपदा से पूरी तरह तबाह हो चुके मकानों के निर्माण के लिए अब 7-7 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत के लिए भी एक लाख रुपये दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार दुकान या ढाबा और गौशाला के लिए भी एक-एक लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
वार्षिक उत्सव के आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यवस्था परिवर्तन करने जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जीवन में कड़ी मेहनत करें और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले विधायक ने स्कूल परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा इसमें प्रदर्शित किए गए विभिन्न मॉडलों व अन्य उत्पादों की सराहना की।
प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चौधरी, डॉ देशराज, व्यापार मंडल प्रधान सन्नी शर्मा, बीडीसी सदस्य विनोद कुमार, प्रधान शरण प्रसाद, कुलहेड़ा के प्रधान इंद्रजीत सिंह, स्थानीय नगर पंचायत के पार्षद बलदेव राज, राकेश पटियाल, राजेश ठाकुर, बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के सदस्य सुशील शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साफ-सफाई के साथ कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण व्यवस्था सुनिश्चित बनाए नगर परिषद– DC अपूर्व देवगन

कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा को आवश्यक कदम उठाने के जारी किए निर्देश चंबा, 12 दिसंबर  :  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नगर परिषद चंबा के तहत प्रभावी साफ-सफाई व्यवस्था और कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में बैंकिंग प्रगति की समीक्षा : DC मुकेश रेपसवाल

सीडी रेशो सुधारने व सरकारी योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति के निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में 17 नवंबर को जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में रिटायर्ड अफसर के घर पर ग्रेनेड अटैक : घर में 7 से 8 इंच का पड़ गया गड्‌ढा – 3 हमलावर ऑटो से आए थे और वारदात के बाद उसी ऑटो से निकले भाग

चंडीगढ़ :   10 के पॉश एरिया में बुधवार को एक रिटायर्ड अफसर के घर पर ग्रेनेड अटैक हुआ। जिससे घर में 7 से 8 इंच का गड्‌ढा पड़ गया। खिड़कियों के शीशे टूट गए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस का होगा आयोजन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विशेष ग्राम सभा बैठकों के आयोजन को जारी किए आदेश एएम नाथ। चंबा : जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस का आयोजन किया जाएगा।  उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!