मुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस कोष में मुख्यमंत्री सुक्खू ने योगदान दिया : रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला : विश्व रेडक्रॉस दिवस-2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को रेडक्रॉस के स्टिकर भेंट किए। मुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस कोष में योगदान दिया और लोगों से भी इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान का आह्वान किया।
May be an image of 9 people and text
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडक्रॉस स्वयंसेवक मानवीय कल्याण के लिए बिना किसी लाभ के सदैव ही सराहनीय कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन विश्व भर के रेडक्रॉस स्वयंसेवकों के अथक प्रयासों को स्मरण करने एवं उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।
May be an image of 7 people, hospital and text that says "सिमचलपयेगसका हिमाचल प्रदेश मर्कर + विश्वरेडक्राॉस दिवस क्रासदिवस-2025 2025 द्वारा भारतीय IS राज्य दिना +"यह स्वयंसेवक आपदा के समय जन सेवा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं। आपदा प्रभावितों को समय पर राहत सामग्री उपलब्ध करवाने और मुश्किल समय में उम्मीद की नई किरण भी प्रदान करते हैं।
May be an image of 7 people, dais, hospital and text
इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, नगर निगम शिमला के पार्षदगण और हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस समिति के सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वर्षा के देवता हैं बजीर-ए-चौहार घाटी देव पशाकोट : चौहार घाटी में विभिन्न स्थानों पर देव पशाकोट के हैं अनेक मंदिर, क्षेत्र के हैं सर्वमान्य देवता

एएम नाथ। जोगिन्दर नगर, 05 फरवरी :  हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की पवित्र स्थली है। यहां पर कदम-कदम पर देवी-देवताओं के अनेक पवित्र स्थान मौजूद हैं। इन देवी देवताओं के प्रति लोगों की न...
हिमाचल प्रदेश

ज़िला कोष के तहत पेंशनरों को उपलब्ध करवाना होगा जीवन प्रमाण पत्र : जिला कोषाधिकारी

एएम नाथ। चंबा : ज़िला कोष  कार्यालय चम्बा के तहत   पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों को  वर्ष 2024-25 के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र  उपलब्ध करवाना होगा । ज़िला कोषाधिकारी  गिरिजा मनकोटिया ने  जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस पर एडीसी ने दिलाई शपथ

ऊना, 26 दिसंबर: संविधान दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय ऊना के प्रांगण में आज अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को एकता एवं अखंडता की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंद्रलोक कॉलोनी में 29 लाख से बनेगा पार्क, सत्ती ने किया भूमिपूजन

ऊना 7 मार्च – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना के वार्ड नंबर 4 स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में 28.92 लाख से निर्मित होने वाले पार्क का भूमिपूजन किया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!