मुख्यमंत्री ने लवी मेले में ‘दोहड़ू’ और अखरोट खरीदे

by

एएम नाथ। रामपुर  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सांय जिला शिमला के रामपुर में लवी मेले में 8,900 रुपये की खरीदारी की। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टालों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री हस्तशिल्प उत्पादों व सूखे मेवों के एक स्टाल पर रुके। उन्होंने महिला विक्रेता से उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की और एक किलोग्राम अखरोट और एक दोहड़ू (ऊनी कंबल) खरीदा। मुख्यमंत्री ने कंबल के लिए 8,000 रुपये और अखरोट के लिए 900 रुपये का भुगतान गूगल पे के माध्यम से किया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, जो न केवल व्यापारिक वस्तुएं हैं बल्कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि लवी जैसे मेले न केवल उत्सव हैं, बल्कि भाईचारे और सद्भावना के भी प्रतीक हैं, जिनका सदियों पुराना इतिहास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और बीते दो वर्षों में इस संबंध में अनेक पहल की गई हैं तथा भविष्य में इन प्रयासों को और गति देने की योजना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सहायक लोक संपर्क अधिकारी मदन गोपाल सेवानिवृत : DPRO शिमला सिंपल सकलानी ने कहा बताया कि APRO मदन गोपाल ने अपना दायित्व सच्चाई, ईमानदारी और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निभाया

शिमला, 31 जुलाई – जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से आज सहायक लोक संपर्क अधिकारी मदन गोपाल लगभग 33 वर्ष के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए। जिला लोक संपर्क अधिकारी शिमला सिंपल सकलानी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेप के आरोप में ऊना के एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज : शादी का दिया झांसा ,फिर किया ऑफिस और रेस्ट हाउस में रेप… हिमाचल के युवा एसडीएम पर युवती ने लगाए आरोप

रोहित जसवाल / एएम नाथ l ऊना :  जिला ऊना के एक एसडीएम पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाएं हैं। जिसकी शिकायत पीड़ित युवती ने पुलिस थाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग

तपोवन विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के छठे दिन की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया को धार्मिक खत्ता पहनाकर सम्मानित करते हुए। एएम नाथ। धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार की हताशा में हमारी जन सभाओं में व्यवधान डाल रही है सरकार : जयराम ठाकुर

सत्ता का दुरुप्रयोग करके के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है सरकार एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के बल्ह और सदर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!