मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलियाड़ा में बहुउद्देशीय इंडोर स्डेडियम का किया : कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अतिरिक्त धन राशि शीघ्र की जाएगी जारी लोकार्पण

by
एएम नाथ। शाहपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है तथा विपक्ष के विरोध के बावजूद कई महत्त्वपूर्ण सुधार लागू किए गए हैं। इन ईमानदार प्रयासों के परिणामस्वरूप, प्रदेश अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पूर्व सरकार के कार्यकाल में यह 21वें स्थान पर था।
May be an image of dais and crowd
यह बात मुख्यमंत्री ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलियाड़ा में नवनिर्मित बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण करने के उपरांत कही। यह स्टेडियम 3.36 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जिसमें बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और फिटनेस सेंटर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए 100 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में सीबीएसई पाठयक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना और उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलियाड़ा विद्यालय में भी सीबीएसई पाठयक्रम लागू करने को स्वीकृति दी गई है। यहां विज्ञान और वाणिज्य वर्ग शुरू किए जाएंगे तथा उचित ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीबीएसई पाठयक्रम वाले स्कूलों में विद्यार्थियों को मोबाइल फोन लेकर आने की अनुमति नहीं होगी, ताकि वे अपनी पढ़ाई, खेल व सह-पाठय गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है, जिससे यहां बड़े विमानों की आवाजाही संभव हो सकेगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, हवाई सम्पर्क सुविधा में सुधार होगा और क्षेत्र में रोजगार के और अधिक अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए शीघ्र ही और धनराशि भी जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र राज्य सरकार की दूसरी सर्वाेच्च प्राथमिकता है और पुराने उपकरणों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की नवीन मशीनरी से बदलने पर बल दिया गया है। सरकार आईजीएमसी शिमला, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय तथा चमियाणा स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एम्ज दिल्ली जैसी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित करने के लिए 78 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। इससे विभिन्न बीमारियों के लिए अधिक सटीक रक्त जांच रिपोर्ट उपलब्ध होंगी।
उन्होंने क्षेत्र के किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पहली बार प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं, मक्की और हल्दी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री (डॉ.) कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के लुथान में सुख-आश्रय परिसर के माध्यम से बेसहारा बच्चों, महिलाओं और वृद्धजनों को आश्रय सहयोग प्रदान करने की पहल की है। यह आधुनिक आवासीय परिसर मुख्यमन्त्री सुख-आश्रय योजना के तहत 400 व्यक्तियों की क्षमता के साथ बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशे के समूल नाश के लिए व्यापक अभियान चला रही है। समाज के सभी वर्गों को आगे आकर युवाओं को इस सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग देना चाहिए।
उप-मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार कार्य शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे के विस्तार से निकट भविष्य में क्षेत्र में समृद्धि आएगी। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल की भी सराहना करते हुए कहा कि यह पहल किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है।
आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार, कमलेश ठाकुर और अनुराधा राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत ‘ड्राई डे’ के सम्बन्ध में आदेश : 26, 28 व 30 मई को होगा मतदान

विकास खण्ड पट्टा के निर्वाचन के मतदान की तिथियां। पट्टा मेहलोग, 20 मई (तारा) : सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई, 2026 को आयोजित होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 दिसंबर को देर रात तक खुले रह सकेंगे शराब लाइसेंसी प्रतिष्ठान : नववर्ष के मद्देनज़र ऊना में स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 दिसंबर. नववर्ष 2026 के मद्देनज़र ऊना जिले के स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति प्रदान की गई है, इसके अलावा 31 दिसंबर को शराब परोसने वाले लाइसेंसी प्रतिष्ठानों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने स्नेह मिलन समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में की शिरकत : सांस्कृतिक संध्या में तरन्नुम-ए-ग़ज़ल, नृत्य प्रस्तुति थिरकन और शाम-ए-मौसिकी जैसी शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को किया मंत्रमुग्ध

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत रात (शनिवार) नववर्ष के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन ऊना द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने भरमौर से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज आकांक्षी जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल मुख्यालय भरमौर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!