मुख्यमंत्री ने हिमाचल डांस चैम्पियनशिप के विजेताओं को किया पुरस्कृत

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज गेयटी थियेटर शिमला में लाइव टाइम्स टीवी द्वारा आयोजित हिमाचल डांस चैम्पियनशिप सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में शिरकत की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मादक पदार्थों के दुरुपयोग और उनके अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। हम इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए गंभीरता से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमें  अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2032 में देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनेगा। पिछले 2 वर्षों में हिमाचल प्रदेश अनेक क्षेत्रों में देश में नंबर वन राज्य बनकर उभरा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, चीफ एडिटर लाइव टाइम्स टीवी पंकज सूद और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बिझड़ी में लिया ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा : कार्यक्रम की अध्यक्षता के साथ-साथ करोड़ों रुपये के उदघाटन और शिलान्यास भी करेंगे मुख्यमंत्री

बिझड़ी 23 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को बिझड़ी के स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषक विकास एसोसिएशन ने स्वयं सहायता समूह का किया गठन

बैठक में जायका परियोजना की दी जानकारी पट्टा मेहलोग, 6 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत भावगुड़ी के गांव ओडा मंजियार में कृषक विकास एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘नशे से तुम दूर रहो’ गीत किया जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिमला की सामाजिक कार्यकर्ता तरूणा मिश्रा द्वारा निर्मित ‘नशे से तुम दूर रहो’ गीत जारी किया। इस गीत के माध्यम से लोगों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक एकता की मिसाल बना बद्दी का रक्तदान शिविर ….50वीं बार रक्तदाता बने जनप्रतिनिधि

बद्दी में गद्दी समुदाय का पाँचवां रक्तदान शिविर, विधायक डॉ. जनक राज ने किया शुभारम्भ एएम नाथ। सोलन :  बद्दी में गद्दी समुदाय के सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित पाँचवें रक्तदान शिविर का शुभारम्भ भरमौर...
Translate »
error: Content is protected !!