मुख्यमंत्री प्रवास की तैयारियों का संजय अवस्थी ने लिया जायज़ा

by

सोलन : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 30 नवम्बर, 2023 के प्रवास के दृष्टिगत सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित बना रहे हैं कि आपदा के पीड़ितों को उनके घर-द्वार के समीप विशेष राहत पैकेज के अंतर्गत राहत प्रदान की जाए। सोलन ज़िला में मुख्यमंत्री ठोडो मैदान में यह राहत वितरित करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावितों को पात्रता के अनुसार समय पर राहत मिले।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे।
संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठोडो मैदान में श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल छात्र योजना के तहत मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी वितरित करेंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रवास के दृष्टिगत ठोडो मैदान में विभिन्न तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों को कार्यक्रम से सम्बन्धित निर्देश जारी किए।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम एवं तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
जोगिन्द्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव राहुल सिंह ठाकुर, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, मनोनीत पार्षदगण, कांग्रेस सचिव संजय भण्डारी, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, पूर्व बीडीसी सदस्य अजय वर्मा, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, अजय कंवर, कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी इलेवन की एनएचपीसी पर शानदार जीत

एएम नाथ। चम्बा :एनएचपीसी के खेल मैदान करियां चंबा में NHPC और उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी इलेवन...
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई के युवाओं को नैस्ले इंण्डिया में 16 को, 22 को एनएफएल व बीबीएबी में मिली अप्रिटिंगशिप

ऊना I  लॉकडाऊन के इस समय में यहां कई लोग रोजगार से वेरोजगार हो रहे हैं वहीं सन्तोषगढ स्थित हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 को बचत भवन में मनाया जाएगा मतदाता दिवस समारोह : DC गंधर्वा राठौड़

कई जागरुकता कार्यक्रम होंगे और नए युवा मतदाताओं को दिए जाएंगे मतदाता पहचान पत्र एएम नाथ। हमीरपुर 19 जनवरी :  16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 25 जनवरी को बचत भवन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मैनुअल स्कैवेंजर सतर्कता समिति की बैठक आयोजित: DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एम नाथ। चंबा 20 फरवरी ; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज  जिला में मैनुअल स्कैवेंजर (हाथ से मैला उठाने) अधिनियम 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!