मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजा वडिंग पर बोला तीखा हमला : वडिंग मीडिया में सुर्खियां बटोरने और वाहवाही के लिए तथ्यों को छिपा रहे

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयान को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह मनगढंत बयान दे रहे हैं। इस तरह के बयान देकर वह लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। मीडिया को एक बयान जारी करके भगवंत मान ने कहा कि राजा वडिंग मीडिया में सुर्खियां बटोरने और वाहवाही के लिए तथ्यों को छिपा रहे हैं। दरअसल वडिंग ने दावा किया है कि महाअधिवक्ता ने कोर्ट में हलफनामा दायर करके धान पर एमएसपी को खत्म करने को कहा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रदेश में लोगों के हितों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। जिसमे बताया गया है कि केंद्र सरकार की ओर से 40 साल से दिए जा रहे प्रोत्साहन के चलते कृषि में लोग धान की खेती को अपना रहे हैं। यही वजह है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के जरिए अधिक से अधिक लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हलफनामे में कहा है कि धान की जगह अन्य फसलों की भी किसानों को खेती करनी चाहिए और फसल के चक्र को तोड़कर कृषि में विविधता को अपनाना चाहिए। इसके लिए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देकर उन्हें प्रोत्साहित करके एमएसपी दी जाएगी।
सरकार के इन प्रयासों कीवजह से किसानों को फसल के अवशेष के प्रबंधन में काफी मदद मिलेगी। मान ने कहा कि राजा वड़िंग अपने हितों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं और हलफनामा दायर किया हैष जोकि उनके रवैये को दर्शाता है कि वह किसानों को लेकर कितना संजीदा हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , समाचार

जिम ट्रेनर हत्याकांड : कांगड़ा से पुलिस ने काबू किए 4 गैगस्टर, विदेश में रचा गया था हत्याकांड का खेल

खरड़ : पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कांगड़ा के मैक्लोडगंज से एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों पर...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लकड़ी से भरी 15 गाड़ियां पकड़ी – जा रही थी हिमाचल से पंजाब : चालकों के पास नहीं मिले संबंधित कागजात

रोहित भदसाली।  ऊना : : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में फॉरेस्ट विभाग पुलिस बा सीआईडी की टीम ने अलग-अलग जगह पर नाके लगाकर हिमाचल से पंजाब जा रही लकड़ी से भारी 15 गाड़ियों...
article-image
पंजाब

हवेली में घुसकर हमला : चार के विरुद्ध केस दर्ज

माहिलपुर – थाना माहिलपुर पुलिस ने लंगेरी के पूर्व सरपंच के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार सुखदेव सिंह...
article-image
पंजाब

शिव मन्दिर हेबोवाल बीत में भगवान परशुराम की जयंती मनाई : हवन यज्ञ के बाद झंडा चढ़ाया गया

गढ़शंकर : श्री ब्राह्मण सभा हैबोवाल बीत ने गुरुदत्त शर्मा के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री परशुराम जी की जयंती शिव मंदिर हैबोवाल बीत में बड़ी श्रद्धा से मनाई। इस बारे...
Translate »
error: Content is protected !!