मुख्यमंत्री भगवंत मान : पर्ल चिट फंड की पंजाब में मौजूद सभी प्रॉपर्टी को जब्त किया जाएगा, जो लोग फ्रॉड के शिकार हुए हैं, ये संपत्ति बेचकर उन्हें पैसा दिया जाएगा

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फैसला लेते हुए एलान किया है कि पर्ल चिट फंड की पंजाब में मौजूद सभी प्रॉपर्टी को जब्त किया जाएगा। मान ने कहा कि जो लोग फ्रॉड के शिकार हुए हैं, ये संपत्ति बेचकर उन्हें पैसा दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा कानूनी कार्रवाई पूरी कर करोड़ों की संपत्ति को कब्जे में ले लिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पंजाब सरकार फैसला ले चुकी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मई 2023 में ही लोगों के करोड़ों रुपए हड़पने वाली पर्ल कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा राज्य में मौजूद पर्ल कंपनी सभी प्रॉपर्टी को कानूनी अड़चन दूर कर कब्जे में लेने की बात कही थी। इससे पहले पंजाब सरकार मामले की हाई लेवल इन्क्वायरी भी करवा चुकी है। जांच कराने की जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं दी थी। उन्होंने अरबों की चल-अचल संपत्ति बनाने वाली चिट फंड कंपनी पर्ल की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी करने की बात कही थी। पंजाब में करीब 10 लाख लोग पर्ल ग्रुप की ठगी का शिकार बताए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर लोकसभा सीट से सांसद रहते समय पर्ल ग्रुप की धोखाधड़ी का मुद्दा संसद में उठाया था। मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लोगों को उनका पैसा वापस मिलने की उम्मीद बनी हुई है। वहीं, सरकार द्वारा पर्ल ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू को जनवरी में गिरफ्तार कर लिया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैर योजनाबंद ढंग से पब्लिक फंडों की की जा रही है बर्बादी : भाजपा

होशियारपुरः  भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व मेयर  शिव सूद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार,जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा,रमेश ठाकुर मेशी,यशपाल शर्मा, जिवेद सूद,अनीता ठाकुर, शाखा बग्गा  ने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आस्था के प्रमुख केंद्र श्री हरिमंदिर साहिब में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर कातिलाना हमले का प्रयास निंदनीय : खन्ना

 आम आदमी पार्टी सरकार के राज में हो रही बड़ी साजिशें, पंजाब सरकार की नाकामी – खन्ना होहियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की श्रद्धालुओं की...
article-image
पंजाब

पंजाबी भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए ढोल नगाड़े बजाकर शहर में मार्च निकाला

गढ़शंकर : केन्द्रीय पंजाबी लेखक सभा के आमंत्रण पर अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर पंजाबी मातृभाषा के लिए सार्वजनिक स्थान दोआबा साहित्य सभा, दर्पण साहित्य सभा सेला कलां, जीवन जागृति मंच एवं लोकतांत्रिक शिक्षक मोर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!