मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी अब छल कर आए डिप्टी स्पीकर रौड़ी, दो साल से गढ़शंकर की जनता से तो करते ही आ रहे : निमिषा मेहता

by
गढ़शंकर l  मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी अब गढ़शंकर के विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी छल कर आए । यह शब्द कहते हुए नेत्री निमिषा मेहता ने कल मुख्यमंत्री मान से गढ़शंकर से कुछ लोगो को आप में शामिल करवाने के बाद डिप्टी स्पीकर रौड़ी पर जोरदार शब्दी हमला कहते हुए कहा गढ़शंकर की जनता से लगातार दो साल से छल करते आ रहे  है । उन्हीनों ने कहा गढ़शंकर शहर के पार्षदों को छोड़ कर अधिकांश सरपंचों, पंचों, एक जिला परिषद सदस्य के पति  को आम आदमी पार्टी में डिप्टी स्पीकर ने पहले आपने गढ़शंकर के कार्यालय में पार्टी का पटका पहना कर शामिल कर लिया था और कल सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से पार्टी का पटका पहना कर उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कर मुख्यमंत्री की मुख्यमंत्री मान से ही छल कर डाला । उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक के कामकाज और उसस्के तौर तरीके से लोग नाखुश हैं। लिहाजा अब  लोकसभा चुनाव में अपनी खराब स्थिति को देखते हुए पहले ही पार्टी में शामिल किए लोगों को बार बार पार्टी में शामिल कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर मुख्यमंत्री से झूठी बाहबाही वटोरने की कोशिश में जुटे है।  उन्होंने कहा कि डिप्टी स्पीकर रौड़ी  ऐसी हरकतें करके लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि गढ़शंकर की जनता आम आदमी पार्टी को बहुत चाहती है लेकिन स्थिति इसके बिलकुल उल्ट है। उन्होंने कहा कि जब इन लोगों ने पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे तो ख़ुफ़िया एजेंसियों द्वारा इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी गई थी। निमिषा मेहता ने कहा कि इन लोगों की सोशल मीडिया और खबरें लगा कर खूब प्रचार किया था। उन्होंने कहा कि लोगों को डरा-धमका कर और दबाव डाल कर आप में शामिल किया जा रहा है।  इसका प्रतिकर्म विधानसभा चुनाव 2027 में दिखेगा। क्योकि अब दबाब और डर के चलते जो लोग आप में शामिल हुए है यह ही लोग आप का सूफड़ा साफ़ करने में अग्रणी भूमिका अदा करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरू रविदास ईतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में भारत रत्न डा. भीम राव अंबेदकर साहिब के जन्म दिवस पर समागम का आयोजन

 गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास ईतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में भारत रत्न डा. भीम राव अंबेदकर साहिब के 130 वें जन्म दिवस के अवसर पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमें धार्मिक, राजनीतिक...
article-image
पंजाब

1405 पर्चे खारिज पंजाब पंचायत चुनाव में पहले ही दौर से बाहर हुए हजारों उम्मीदवार….जानिए क्यों

चंडीगढ़ : पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की तस्वीर अब साफ होने लगी है। नामांकन पत्रों की जांच (छंटनी) के बाद अलग-अलग कारणों से 1405 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द कर दिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की पत्नी के ट्वीट पर भड़कीं स्वाति मालीवाल : स्वाति मालीवाल ने ताना मारा – जिनको ऐसे लोगों को देखकर सुकून मिलता, उनसे बहन बेटियों की इज़्ज़त की क्या उम्मीद रखनी

बिभव कुमार को SC से जमानत मिलने के बाद CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक तस्वीर पोस्ट किया। उस पोस्ट को लेकर अब स्वाति मालीवाल भड़क गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद भागवत कथा में इतनी शक्ति है कि यह घोर पापियों का भी उद्धार कर सकती : आनंदचेतन जी महाराज

गढ़शंकर।  गांव झोनोवाल में संजीव शर्मा द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके पहले दिन आज पहले दिन संत बाबा बाल जी महाराज ने पधार कर संगत को आशीर्वाद...
Translate »
error: Content is protected !!