मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने लेबर सेस संग्रह में बनाया नया रिकॉर्ड : करमजीत कौर

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 310 करोड़ रुपए का लेबर सेस एकत्र किया है, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व, पारदर्शी नीतियों और श्रमिकों की भलाई के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है।

चेयरपर्सन ने बताया कि वर्ष 2021-22 में लेबर सेस 203.94 करोड़ रुपए, 2022-23 में 208.92 करोड़ रुपए और 2023-24 में 180 करोड़ रुपए एकत्र किया गया था। इस वर्ष 310 करोड़ रुपए का आंकड़ा यह साबित करता है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने श्रमिक वर्ग के उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन ने कहा कि लेबर सेस मुख्य रूप से राज्य में निर्माण संबंधी गतिविधियों और परियोजनाओं से एकत्र किया जाता है। इस राशि का प्रयोग श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और भलाई योजनाओं पर किया जाता है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मार्गदर्शन में पंजाब सरकार ने कई ऐसी योजनाएं लागू की हैं जिनका सीधा लाभ श्रमिक परिवारों को मिल रहा है।

करमजीत कौर ने कहा कि मान सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व जुटाना नहीं बल्कि श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य बीमा, आवास सहायता और सामाजिक सुरक्षा के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब आने वाले वर्षों में श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में देश के लिए एक मिसाल बनेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एल.पी.जी., पेट्रोल और डीजल की सप्लाई लगातार जारी, घबराने की जरूरत नहीं: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 26 मार्च: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज कहा कि जिले में एल.पी.जी., पेट्रोल और डीजल की सरकारी सप्लाई लगातार जारी है और किसी को भी इस संबंध में घबराने की जरूरत नहीं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देनोवाल खुर्द में युवक की रहस्यमयी स्थिति में मौत : नशे की ओवरडोज से मौत होने का संदेह

गढ़शंकर, 8 अक्तूबर : गढ़शंकर के निकटवर्ती  गांव देनोवाल खुर्द में आज एक युवक की रहस्य में स्थिति में शव मिला । लोगों ने गांव में स्थित गुगा जाहर पीर की जगह पर एक...
article-image
पंजाब

Kamal Pal Assumes Charge as

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Mar.11 : Information and Public Relations Department officer Kamaljit Pal today assumed charge as the District Public Relations Officer (DPRO) of Hoshiarpur. Speaking on the occasion, he said that he would...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाइट क्लब में लगी भीषण आग : 25 लोग जिंदा जले

पणजी  : गोवा में अरपोरा के नाइट क्लब में शनिवार दरमियानी रात भीषण आग लग गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!