मुख्यमंत्री मान ने लुधियाना में दो ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ का उद्घाटन किया

by

लुधियाना, दो अगस्त : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को यहां किदवई नगर और मिलर गंज में दो नए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ का लोकार्पण किया, जिससे जिले में ऐसे विद्यालयों की कुल संख्या 16 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक कक्षाओं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, सभागार और अन्य उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित ये नए परिसर राज्य सरकार के सरकारी शिक्षा को मजबूत करने और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों का हिस्सा हैं।

मान ने कहा कि शिक्षा में लगातार निवेश से सरकारी स्कूलों को बेहतरीन संस्थानों में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत ढांचे, विदेश में शिक्षकों का प्रशिक्षण और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के कारण अब अभिभावकों का सरकारी विद्यालयों की ओर रुझान बढ़ा है।  सीएम मान ने नए विद्यालयों के दौरे के दौरान विद्यार्थियों से बातचीत भी की।

उन्होंने कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशालाओं और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का दौरा किया, जहां उन्होंने आधुनिक बुनियादी ढांचे का जायजा लिया और विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, वैज्ञानिक प्रयोगों और सीखने के अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

एक सभा को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि पंजाब की औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने के बाद लुधियाना अब राज्य की शिक्षा क्रांति में भी अगुवाई कर रहा है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के नदी जल पर केवल पंजाब का ही अधिकार, लेकिन पंजाब का पानी दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

जालंधर : पंजाब के जालंधर में आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहुंचे हैं। उन्हाेंने पार्टी में शामिल हुए कई कांग्रेस और आप नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ जालंधर...
article-image
पंजाब

कामरेड बख्शीश सिंह दयाल को सर्वसम्मति से गढ़ी मट्टों सहकारी सभा का अध्यक्ष चुना

गढ़शंकर 3 अक्तूबर : आज गढ़ी मट्टों बहुउद्देशीय सहकारी कृषि सेवा सभा लिम: गढ़ी मट्टों में सभा की कमेटी के चेयरमैन का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें गांव गढ़ी से कामरेड बख्शीश सिंह दयाल...
article-image
पंजाब

कक्षा 6-8 तक के सामाजिक शिक्षा पढ़ाने वाले विषय अध्यापकों के लिए एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर : स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में कक्षा 6-8 तक के सामाजिक शिक्षा पढ़ाने वाले विषय अध्यापकों के लिए एक दिवसीय सेमिनार प्रिंसिपल सीमा बुद्धिराजा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। ब्लॉक संसाधन समन्वयक...
article-image
पंजाब

किसी भी प्रकार की हिंसा के पक्ष में नहीं : समाज के बहुत-से लोग दूसरे धर्मों के प्रति घृणा फैला रहे – जत्‍थेदर हरप्रीत सिंह

अमृतसर। तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह किसी भी प्रकार की हिंसा के पक्ष में नहीं हैं। जत्थेदार हरप्रीत सिंह श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में रविवार को आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!