मुख्यमंत्री राहत कोष से 40 लाभार्थियों को मिली 6.22 लाख की आर्थिक सहायता

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ काॅलोनी स्थित विद्युत विभाग के विश्राम गृह में मुख्यमंत्री राहत कोष सेे 40 लाभार्थियों को 6.22 लाख की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राज्य के गरीब और जरुरतमंद व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब और पात्र व्यक्तियों तक पहंुचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हैै। इस दिशा में मुख्यमंत्री राहत कोष भी गरीब और जरुरतमंद लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है।
सत्ती ने कहा कि राज्य के नागरिकों, संगठनों सहित अन्य समर्थ व्यक्तियों को समय-समय पर मुख्यमंत्री राहत कोष में समुचित अंशदान देना चाहिए क्योंकि उनके द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की गई राशि गरीब व असहाय लोगों को राहत प्रदान करने के लिए बतौर आर्थिक सहायता वितरित की जाती है। इसके अतिरिक्त से प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित व्यक्तियों, परिवार के कमाने वाले मुखिया की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में तथा गंभीर बीमारियों में चिकित्सा उपचार के लिए भी इस निधि के माध्यम से मदद प्रदान की जाती है। सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के लाखों लोगों को करोड़ों रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों और उनके परिचारकों को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के माध्यम से 56 करोड़ रुपये से 16820 व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीपीएल परिवारों की बेटियों को विवाह पर 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ की गई मुख्यमंत्री शगुन योजना से 2389 लाभार्थियों को 7.41 करोड़ की राशि प्रदान की गई है।
इस अवसर पर खादीे बोर्ड के निदेशक सागरदत्त भारद्वाज, बीडीसी सदस्य नरेदव सिंह, रायपुर सहोड़ां के प्रधान रोहित कुमार व उपप्रधान सुरजीत सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य पिशोरी लाल, लाल सिंगी के उपप्रधान हरबंस लाल तथा हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

असूज नवरात्रों में रात्रि 11 से 12 सिर्फ एक घंटे के लिए बंद होगा मंदिर, लंगर, भजन, कीर्तन व अन्य धार्मिक आयोजनों पर रहेगा प्रतिबंध

नवरात्र मेले के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए एसओपी ऊना, 28 सितंबर: चिंतपूर्णी में 7 से 14 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले असूज नवरात्र मेले के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने कोविड-19 एसओपी जारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्पताल से मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली छुट्टी

मोहाली :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अब ठीक है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जिससे उनके पार्टी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर है। इससे पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार से हाईकोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब – कहां गए राहत राशि के 76 लाख रुपये

लूहरी प्रोजेक्ट प्रभावितों को सतलुज जल विद्युत निगम प्रबंधन की ओर से जारी 76 लाख की मुआवजा राशि के आवंटन पर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट ने सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि तक पूरा करें पंचवक्त्र फुट ब्रिज का काम – विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह बोले…कमांद-बजौरा और पंडोह-चैलचौक सड़कें होंगी अपग्रेड मंडी, 31 जनवरी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचवक्त्र फुटब्रिज का काम शिवरात्रि तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को मंडी के...
Translate »
error: Content is protected !!