मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर की दर्ज : प्रदेशवासियों से मुख्यमंत्री सुक्खू ने आग्रह किया कि वे 15 जून, 2026 तक अपनी स्व-गणना पूरी करें

by
एएम नाथ। शिमला : जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान में भाग लेकर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर दर्ज की। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे 15 जून, 2026 तक अपनी स्व-गणना पूरी करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना हमारे लोकतंत्र और विकास की आधारशिला है। इसके आंकड़ों के आधार पर योजनाएं बनाई जाती हैं और जनकल्याणकारी नीतियां तैयार की जाती हैं।
हिमाचल प्रदेश में यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा:
प्रथम चरण: 16 जून से 15 जुलाई, 2026 (गृह सूचीकरण एवं आवास जनगणना)
द्वितीय चरण: जनसंख्या गणना
दुर्गम बर्फबारी वाले क्षेत्रों में: 11 से 30 सितंबर, 2026
अन्य क्षेत्रों में: 9 से 28 फरवरी, 2027
मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि वे गणनाकर्ताओं को सही जानकारी प्रदान करें और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीसी के अधिकारियों को निर्देश : निश्चित करें प्रत्येक पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में हो दर्ज

ऊना, 1 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में 18-19 आयु वर्ग के सभी युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण...
article-image
पंजाब

जीरा में सीएम भगवंत मान को काले झंडे दिखाएगी कांग्रेस, राजा वड़िंग ने सरकार पर साधा निशाना

फिरोजपुर/जीरा। फिरोजपुर जिले के विधानसभा हलका जीरा में रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने कथित तौर पर गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों को आम आदमी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रांसफर – 26 जेबीटी शिक्षकों को कम छात्र संख्या वाले स्कूलों से किया : 417 नए प्रवक्ता नियुक्त

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में युक्तीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। गुरुवार को मंडी जिले में 20 या उससे कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक स्कूलों से...
article-image
पंजाब

दुकानदारों द्वारा ठंडे-मीठे जल की छबील लगा कर बांटे पौधे

गढ़शंकर : श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के मौके पर गढ़शंकर से होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते अड्डे सतनोर के नए बस स्टैंड पर एनआरआई सज्जन एवं दुकानदारों के सहयोग ठंडे-मीठे...
Translate »
error: Content is protected !!