मुख्यमंत्री सुक्खू ने ओकओवर में पूरी की स्व-गणना : प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सहयोग की अपील

by

एएम नाथ। शिमला, 18 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत आज ओकओवर, शिमला में अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 के दूसरे चरण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास और लोगों की वास्तविक आवश्यकताओं का सही आकलन करने के लिए जनगणना में दर्ज होने वाली जानकारी का सटीक होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से 17 से 31 अगस्त, 2026 तक उपलब्ध स्व-गणना सुविधा का लाभ उठाने और अपनी सही जानकारी दर्ज करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद 1 से 30 सितंबर, 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे प्रगणकों को अपने परिवार से संबंधित सही और पूर्ण विवरण उपलब्ध करवाएं, ताकि जनगणना-2027 की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य में प्रदेश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसलिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर निदेशक जनगणना कार्य, हिमाचल प्रदेश दीप शिखा शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प के तहत मिल रहा वित्तीय प्रोत्साहन ,स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों को बेहतर सुविधाएं करवाएं उपलब्ध: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन धर्मशाला, 19 जुलाई। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और कार्यों को प्राथमिकता के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहलवानों के धरने प्रदर्शन की ओलंपिक पदक विजेता पहलवान कर रहे : पहलवानों ने साफ किया है कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा

दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर में देश के शीर्ष पहलवानों के धरने को बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोगा सेक्स स्कैंडल : 4 पूर्व पुलिस अफसरों में से 3 को 5-5 तो 1 को 8 साल की सजा, सजा के साथ कोर्ट ने दो-दो लाख रुपये जुर्माना – अकाली नेता मक्खन और सुखराज सभी आरोपों से बरी

 मोहाली :  18 साल पुराने मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में मोहाली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 4 पुलिस अधिकारियों को 5-5 साल की सजा सुनाई है। इनमें तत्कालीन एसएसपी दविंदर सिंह गरचा, पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बदमाशों ने कार को घेर कर युवक को मारी गोलियां : युवक के सीने में लगी गोली, मौके पर हुई युवक की मौत

तरनतारन : पंचायत चुनाव को लेकर एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने कार को घेर फायरिंग कर दी। गोलिया लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवक के दो...
Translate »
error: Content is protected !!