मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस्तीफे की पेशकश की : हाईकमांड देर शाम तक मुख्यमंत्री के लिए कौन होगा कर सकती घोषणा , प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमदित्य का नाम रेस में चल रहा आगे

by

अजायब सिंह बोपाराय , एएम नाथ : शिमला : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने ऑब्जर्वर्स से अपने  इस्तीफे की पेशकश कर दी है। कांग्रेस हाईकमांड देर शाम तक मुख्यमंत्री के पद के लिए नेता का चयन कर सकती है। कांग्रेस पार्टी ने विधायकों से बातचीत कर बगावत रोकने के लिए और नेता तय करने के लिए ऑब्जर्वर्स भेजे हैं। अब प्रतिभा सिंह,  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा बताया जा रहा है।

मंत्री विक्रमादित्य के पद से इस्तीफे के करीब एक घंटे बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफा देने का अचानक फैसला लेते इस्तीफे की पेशकश कर दी है । पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य ने नाम लिए बिना सीएम सुखविंदर सुक्खू पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधायकों को भी नजरंदाज किया गया, जिसका नतीजा कल दिखाई दिया। अब पूरी गेम हाईकमांड के पाले में है। विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस हाईकमान से सुक्खू को मुख्यमंत्री के पद से हटाने पर वापिस आने की बात कह चुके है।

मुख्यमंत्री समर्थको द्वारा इस्तीफे की पेशकश की बात नकारी जा रही नकारी :  मुख्यमंत्री सिंह सुक्खू के इस्तीफे की पेशकश की खबरों को उनके समर्थको द्वारा अभी तक नकारा जा रहा है। उनके मीडिया कोऑर्डिनेटर यशपाल चौहान ने साफ़ कहा है कि कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक अभी शिमला नहीं पहुंचे हैं। विपक्ष इस्तीफे को लेकर अफवाह फैला रहा है। मुख्यमंत्री पर पार्टी हाईकमाड का विश्वास पूरी तरह कायम है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतर आई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रबंधन केंद्र में क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : चंबा, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिलों के चुनिंदा कॉलेजों के नोडल अधिकारी और एनजीओ के पदाधिकारी थे शामिल

धर्मशाला, 30 दिसंबर। सरकारी – गैर-सरकारी संगठन के अंतर-एजेंसी समूह के माध्यम से बेहतर क्षेत्रीय समन्वय और समुदाय आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण को बढ़ाने के लिए डीडीएमए कांगड़ा ने एजुकेयर धर्मशाला के सहयोग से...
article-image
पंजाब

विधायक जिंपा ने राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक राहत कार्यों की समीक्षा की

जिम्पा ने कहा …बाढ़ प्रभावितों तक पहुंचाई जाए शीघ्र राहत व मुआवजा – प्रति एकड़ 20,000 रुपए मुआवजा ऐतिहासिक फैसला, मुख्यमंत्री का जताया आभार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज तहसील...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाउडस्पीकर अगर गणेशोत्सव पर हानिकारक हैं तो ईद पर भी नुकसानदेह: उच्च न्यायालय

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कहा कि यदि गणेश उत्सव के दौरान एक लेवल से ज्यादा तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाना हानिकारक है तो फिर ईद में भी उसका वही असर होता है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया तंबाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ

8 दिसंबर तक आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां 400 शिक्षण संस्थान तथा 30 गांव बनेंगे तंबाकू मुक्त एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष से तंबाकू मुक्त युवा...
Translate »
error: Content is protected !!