मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर जिले के लिए घोषणायों की लगाई झड़ी : भाजपा पर वरसे और कहा जनता पूर्व की भाजपा सरकार को कभी माफ नहीं करेगी

by

हमीरपुर : हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज खोलने, आधुनिक सुविधाओं वाला बस अड्डा और इंडोर स्टेडियम बनवाने की मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की । उन्हींनो ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसके बाद यहां के लोगों को टांडा, एम्स, पीजीआई या दूसरे बड़े अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमीरपुर में बस अड्‌डे का मामला 25 साल से उठ रहा है, लेकिन कोई सरकार यह बस स्टैंड बनवा नहीं पाई। अब सुक्खू सरकार इसे बनवाएगी।
उन्हींनो ने गसोता महादेव मंदिर क्षेत्र को टूरिज्म के लिहाज से डेवलप करने और ताल में वेटरनरी अस्पताल खोलने के लिए बजट का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। इस जनसभा में हमीरपुर सदर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह डिमांड रखी, जिसे मुख्यमंत्री ने मौके पर ही मानने का ऐलान करते हुए घोषणाएं कर दी।
अडानी ग्रुप की बरमाणा और दाड़लाघाट सीमेंट फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन बंद होने संबंधी विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बनने वाला सीमेंट हमें ही महंगा मिल रहा है। ट्रक ऑपरेटरों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। ऐसा नहीं चलेगा। व्यवस्थाएं बदलेंगी। विवाद सुलझाने के लिए सब कमेटी बना दी है।
उन्हींनो ने कहा कि इस जिले को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का गौरव प्राप्त हुआ है। काफी वर्ष पहले यह जिला छूट गया था। 1998 में प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बने थे, जबकि 8 दिसंबर 2022 को मुझे भी मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे। शांता कुमार भी मुख्यमंत्री थे। इस बार जनता ने यह पहले ही सुनिश्चित कर लिया था कि इस जिले से ही मुख्यमंत्री बनेगा। यही कारण है कि यहां 4 सीटें कांग्रेस को दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पूर्व की भाजपा सरकार को कभी माफ नहीं करेगी, क्योंकि उन्होंने प्रदेश को कर्जे में डुबोकर रख दिया है। आर्थिक तंगी से प्रदेश जूझ रहा है, लेकिन विकास निरंतर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक समान विकास करवाया जाएगा। बजट पेश किया जाएगा तो प्रदेश के हर जिला में विकास कार्य को लेकर बहुत कुछ देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कभी जिंदगी में मंत्री नहीं बना। 12 साल की आयु में राजनीति शुरू की। सरकार ने गारंटी दी थी, पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी, ताकि बुजुर्ग अवस्था में कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी न हो और उस गारंटी को पूरा करके पहला वादा निभाया गया। 75 हजार करोड़ का कर्जा साढ़े 5 हजार करोड़ की देनदारियां हैं, जो छठे वेतन आयोग के एरियर से संबंधित हैं। 4 साल बाद व्यवस्था पटरी पर आएगी। यदि कड़े कदम नहीं उठाए गए तो यहां श्रीलंका जैसे हालात हो सकते हैं। इसलिए प्रदेश की जनता का सहयोग जरूरी है। आने वाला समय सुनहरी होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 5 बदलाव करने की योजना बनाई है। पशुपालकों से लेकर किसान और आम लोगों से लेकर बेरोजगारों और महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं लाई जा रहे हैं, ताकि उनकी अर्थव्यवस्था बनी रहे। इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, विधायक इंद्र दत्त लखन पाल, सुरेश कुमार के अलावा डॉ पुष्पेंद्र वर्मा राजेंद्र जार सहित कई लोग मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में बाल सुरक्षा के तहत जागरूकता शिविर आयोजित : शिविर की अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की

हरोली, 25 अगस्त – खंड विकास कार्यालय हरोली के सम्मेलन कक्ष में जिला बाल संरक्षण इकाई ऊना द्वारा बाल सुरक्षा के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की पहली मंजिल का लेंटर डालते समय शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई और तीन मजदूर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जो घर रहने लायक नहीं है उन्हें भी डैमेज डिक्लेयर करने का हो प्रावधान : जयराम ठाकुर

सड़कों की बहाली के लिए तत्काल बजट उपलब्ध कराने के लिए अजय टम्टा का आभार प्रदेश भर में आपदा ने बहुत तबाही मचाई है सरकार के इंतजाम अभी नाकाफी हैं एएम नाथ। मण्डी : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में 30 मई से 1 जून तक प्रतिबंधित रहेगी शराब की बिक्री – विनोद डोगरा

ऊना, 30 मई। राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा आदर्श आचार संहिता और ड्राई-डे को सख्ती से लागू करने के लिए आबकारी अधिनियम के तहत व्यापक चैकिंग की जा रही है। इस संबंध...
Translate »
error: Content is protected !!