मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलीं पूर्व मंत्री आशा कुमारी, गिले-शिकवे दूर : सीएम सुक्खू को डलहौजी आने का दिया न्योता

by

सीएम सुक्खू ने डाक्टरों के खाली पद भरने का दिया आश्वासन

एएम नाथ। चम्बा : कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता आशा कुमारी ने कुछ दिन पहले कांग्रेस की सियासत में हलचल मचा दी थी। इस हलचल के बाद कई तरह की बातें राजनीतिक गलियारों में होनी शुरू हो गई थी लेकिन शनिवार को शिमला में आशा कुमारी की सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात हुई और इस मुलाकात के बाद नाराजगी भी दूर हो गई। उन्होंने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। डलहौजी में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों के साथ-साथ संगठनात्मक विषयों पर भी बातचीत हुई। आशा कुमारी ने मुख्यमंत्री को डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने का न्योता भी दिया।
आशा ने मुख्यमंत्री से डलहौजी में जलशक्ति विभाग का डिवीजन दोबारा खोलने की मांग की। सीएम से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सोशल मीडिया अकाउंट में बाकायदा आशा कमारी ने एक पोस्ट डाली और कहा कि डलहौजी में जल्द ही डाक्टरों की तैनाती हो जाएगी। वहां पर जो भी खाली पद हैं उनको भर दिया जाएगा, जिसके लिए सीएम सुक्खू ने हामी भरी है। जो पोस्ट आशा कुमारी ने डाली उसमें एक सूची शामिल है, जिसमें बताया गया कि डलहौली विधानसभा में स्वास्थ्य संस्थानों में कितनी रिक्तियां हैं। डलहौजी के विधायक ने भी इनका उल्लेख किया था और स्थिति बताई थी परंतु शनिवार को आशा कुमारी ने सीएम से मुलाकात कर सभी पदों को भरने को कहा।
किहार में डॉक्टरों के दस पद स्वीकृत हैं, लेकिन दस के दस पद खाली हैं। सलूणी में स्वीकृत आठ पदों में से सात खाली हैं जबकि पीएचसी दयोर में एक स्वीकृत पद है और वही खाली है। इसी तरह से सुंडला में एक पद स्वीकृत है और खाली है वहीं ब्रँगाल में दो पद खाली व बथरी में भी चार में से दो पद खाली हैं। विधानसभा में जब वहां के विधायक ने यह मामला उठाया था तो स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि डाक्टर बहाना बनाकर वहां नहीं जाते हैं। दूरदराज के इलाकों में डाक्टरों की कमी है और जिनको वहां भेजते हैं, वो नहीं जाते। ऐेसे में नए भर्ती होने वाले डाक्टरों में से इन पदों को भरा जाएगा। शनिवार को सीएम ने भी यही आश्वासन दिया है और सीएम से कई दूसरे मुद्दों पर भी आशा कुमारी की चर्चा हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बंबर ठाकुर पर हमला पर हमला करने वाले हमलावरों को दी गई थी 4-4 लाख की सुपारी

बिलासपुर । हिमाचल कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की हत्या करने के लिए आरोपितों को चार-चार लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। हमले में मुख्य भूमिका निभाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा उपचुनाव देहरा और हमीरपुर में बन रहे नए समीकरण : देहरा में मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा का सवाल , भाजपा के लिए भी आरपार की लड़ाई

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए दिग्गज बिसात बिछा रहे हैं। चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर के चुनाव मैदान में...
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 74.05% वोटिंग : बैलेट पेपर से टूट सकता है पिछला रिकॉर्ड

शिमला। हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर इस बार कुल 74.05 प्रतिशत वोटिंग की है, लेकिन जब इसमें बैलेट पेपर की संख्या भी जुड़ जाएगी तो इस बार की वोटिंग पर्सेंटेज पिछले सभी रिकॉर्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संस्थान बंद करने के बाद अब मुख्यमंत्री को चढ़ा फीता काटने और फट्टे लगवाने का भूत : जयराम ठाकुर

जो काम दो साल पहले शुरू होना था, उसका सिर्फ फीता काट रहे मुख्यमंत्री,  बने-बनाए ट्रामा सेंटर समेत अन्य संस्थानों का भी बार बार काट चुके हैं फीता एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
Translate »
error: Content is protected !!