‘मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने…हरभजन सिंह का विरोधियों पर पलटवार..अपने लोगों से पूछो कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी

by

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल पंजाब से राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने AAP पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि पंजाब की राज्यसभा सीटें बेची गई थीं। सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने के बाद हरभजन सिंह ने कहा कि समय आने पर वह बताएंगे कि किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से गया था।

समय आने पर आपकी हर बात का जवाब :

हरभजन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा और मैंने आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी. मैं अपनी जुबान क्यों गंदी करूं. मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से पूछो कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी. अगर ना बताए तो मैं बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और कैसे किसको मंत्री-संतरी बनाया गया पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुंचाने के लिए. पंजाब को लूट खा गए।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हरभजन सिंह को ‘गद्दार’ बताते हुए सवाल उठाए थे. पोस्ट में पूछा गया था कि जिस नेता की दी हुई राज्यसभा सीट से वह सांसद बने, उससे इस्तीफा क्यों नहीं दिया गया और भाजपा में जाने की क्या मजबूरी थी? साथ ही 25-25 करोड़ रुपये में ‘बोली’ लगाए जाने का भी आरोप लगाया गया।

इसके जवाब में हरभजन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने किसी नेता को गाली नहीं दी और अपनी जुबान गंदी नहीं करना चाहते. हालांकि, उन्होंने ‘आप’ नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पंजाब को लूटने का गंभीर आरोप लगाया.

हरभजन सिंह समेत 7 सांसद आप  छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल :  जिक्रयोग है कि हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा भेजा था. पिछले दिनों राघव चड्ढा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी थी और बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया. इस सियासी उलट फेर के बाद से सभी 7 सांसदों को AAP कार्यकर्त्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोदी की जुबान पर दो बार पांगी का नाम, बोले हर तरफ गूंज रहा नाम

एएम नाथ। मंडी  : छोटी काशी मंडी में आयोजित विजय संकल्प प्रणाली के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता को संबोधित करते हुए दो बार जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी...
article-image
पंजाब , समाचार

चंडीगढ़ में इमारतों पर सोलर लाइटें लगवाने के मामले में नई एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा बिजली मंत्रालय की ओर से कई अहम खुलासे

सांसद मनीष तिवारी के सवालों पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाईक ने दिए जवाब चंडीगढ़, 10 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा छतों पर सोलर लाइटें लगाने से...
article-image
पंजाब

किराए के मकान में मिली महिला का शव : हत्या के बाद पति फरार…पुलिस कर रही तलाश

फगवाड़ा : फगवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. एक किराए के मकान में रहने वाली 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों...
Translate »
error: Content is protected !!