मुझे नोटिस भेजा जाए, फिर मैं जवाब दूंगा , भगवंत मान पर मानहानि का केस करेंगे : पूर्व डिप्टी सीएम रंधावा

by

चंडीगढ़ : पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा के समर्थन में पंजाब कांग्रेस भी आ गई है, मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है।
यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की पैरवी पर खर्च 55 लाख रुपये की वसूली पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान के बाद पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्रीऔर जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने भगवंत मान के दावे को झूठ बताते हुए कहा कि यह फीस 55 लाख नहीं, बल्कि 17.60 लाख बनती है। उन्होंने कहा कि जो फीस नहीं दी, उसकी रिकवरी क्यों?
पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री रंधावा ने कहा कि मुझे नोटिस भेजा जाए, फिर मैं जवाब दूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान पर मानहानि का केस करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारें ट्विटर पर नहीं चलती। रंधावा ने कहा कि हमारे परिवार का एक इतिहास है, इसे अब्दाली नही बनने देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में 16 डीजीपी हैं, लेकिन अभी तक रेगुलर डीजीपी नहीं लग पाया है। पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा के समर्थन में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पत्रकारवार्ता कर मान सरकार पर जमकर निशाने साधे। वड़िंग ने मान सरकार को मशहूरी वाली सरकार बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized

नशे के खिलाफ जिला प्रशासन ऊना की महत्वपूर्ण पहल : उपायुक्त राघव शर्मा ने किया नशा मुक्त अभियान कार्यालय का शुभारंभ

नशा मुक्त ऊना बनाने के लिए सभी अधिकारी दें महत्वपूर्ण सहयोग रेड क्राॅस व गुंजन संस्था के माध्यम से चलाया जाएगा नशा मुक्त ऊना अभियान ऊना, 19 मई – नशे पर पूर्णतः अंकुश लगाने...
Uncategorized

goo88 thiên đường đổi

goo88 thiên đường đổi thưởng Trong con gần như người chơi giải trí trực con đường đầy tuyên chiến and cạnh tranh, goo88 thiên đường đổi thưởng nổi lên như một điểm đến tuyệt...
Uncategorized

Khám Phá https__kl99.

kubet888 pro Trang web https://kl99.ws/ là một trong những căn cơ mê mê thích, đem mang đến đông hòn đảo thưởng thức giải trí phổ trở thành and cao nhã, giúp hành khách mày...
Translate »
error: Content is protected !!