मुद्रिका बस सेवा को सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी : दशहरा उत्सव के दौरान सार्वजनिक परिवहन का करें प्रयोग- सुंदर सिंह ठाकुर

by
रोहित भदसाली। कुल्लू, 12 अक्तूबर :  दशहरा उत्सव के दौरान कुल्लू शहर में लोग ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। सरकार की ओर से इसके लिए मुद्रिका बस सेवा शुरु की गई है। इसके तहत करीब 50 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया है ताकि ट्रैफिक सुचारू चल सके। शनिवार को मुद्रिका बस सेवा के तहत बस को हरी झंडी दिखाते हुए मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने ये अपील आम लोगों से की।
उन्होंने कहा कि दशहरा के दौरान लोग कुल्लू के मुख्य स्थानों पर कम से कम निजी वाहनों का प्रयोग करें ताकि ट्रेफिक को सुचारू किया जा सके। लोग अधिक से अधिक बसों का प्रयोग करें ताकि जाम जैसी समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि बीते साल भी इसी तरह से ट्रेफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया गया था। इस साल 18 इलेक्ट्रिक बसें, 8 बसे 62 सीटर तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। लोग पार्किंग में ही वाहन खड़े करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ललड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने डॉ भीम राव अंबेडकर को अर्पित की पुष्पांजलि  : समानता और सामाजिक न्याय के प्रेरणास्रोत हैं बाबा साहेब – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 अप्रैल। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत वृद्धि : शिवधाम के निर्माण के लिए राज्य सरकार 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2025 का शुभारम्भ किया एएम नाथ।  मंडी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में एक सप्ताह तक चलने वाले विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल बोले..जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 मार्च. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुसार नियमित रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल चुनाव में उतरने की तैयारी में चिराग पासवान की पार्टी : भाजपा से गठबंधन के हिसाब से तय होंगी सीटें

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए शुरू की तैयारी; बेरोजगारी, नशे और किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर रहेगा फोकस, 20 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य शिमला। हिमाचल प्रदेश में...
Translate »
error: Content is protected !!