मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी के कार्यालय समक्ष किया रोष प्रदर्शन

by
गढ़शंकर, 7 जुलाई: पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट तथा संयुक्त मुलाजिम मंच के आह्वान पर मंगलवार को तहसील गढ़शंकर और जिला शहीद भगत सिंह नगर के सैकड़ों कर्मचारियों और पेंशनरों ने स्थानीय बिजली कार्यालय से डिप्टी स्पीकर पंजाब जय किशन रौड़ी के कार्यालय तक मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। डिप्टी स्पीकर की अनुपस्थिति में प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के नाम चेतावनी पत्र उनके कार्यालय के बाहर चिपका कर दिया ।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संयुक्त फ्रंट एवं मंच के राज्य नेताओं सतीश राणा, कुलदीप सिंह खन्ना, शिव कुमार तिवाड़ी, कुलदीप दौड़का, मख्खन सिंह वाहिदपुरी, मुकेश कुमार, कुलविंदर सिंह अटवाल और शकुंतला देवी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पिछले साढ़े चार वर्षों से कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना को पूरी तरह लागू करने, पांचवें वेतन आयोग के लाभ बहाल करने, छठे वेतन आयोग की शेष रिपोर्ट जारी करने, पेंशनरों को 2.59 गुणांक का लाभ देने तथा बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान करने में विफल रही है। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अदालतों द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों के पक्ष में दिए गए फैसलों को चुनौती देकर उनके अधिकारों को प्रभावित कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने 17 जुलाई को मोहाली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रैली में जिला शहीद भगत सिंह नगर और तहसील गढ़शंकर से हजारों कर्मचारियों एवं पेंशनरों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामजी दास चौहान, शाम सुंदर, केवल कृष्ण, निरंजन सिंह, सोम लाल थोपियां, सोम नाथ तक्कला, बलवंत राम, विनोद कुमार, जीत राम बंगा, नरेंद्र महिता, मुलख राज, बलविंदर कुमार, विजय कुमार, अश्वनी कुमार, वरिंदर कुमार, जीत लाल, कमल देव, बलवीर दोसांझ, मलकीत मंडाली, जगदीश लाल, पवन गढ़ी, हश्मत अली, जगतार सिंह, हरभजन सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पेंशनर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री अकाल तख्त साहिब के सामने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह सिर झुका सकते है तो भगवंत मान क्यों नहीं : केवल सिंह ढिल्लों

चंडीगढ़ : भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यदि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अकाल तख्त साहिब के सामने सिर झुका सकते थे, तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान क्यों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में आदित्य बख्शी ने जीता रजत पदक : आदित्य ने उत्तर व पूर्व जोनल इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता, पीयूएसएसजीआरसी लौटने पर आदित्य को किया सम्मानित

होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर होशियारपुर में बीएएएलएलबी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी और जगमोहन्स इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे के कराटेका आदित्य बख्शी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में रजत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को पराली प्रबंधन के लिए किया जागरूक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पी.ए.यू.-कृषि विज्ञान केंद्र, बाहोवाल की ओर से धान की पराली के सही प्रबंधन संबंधी अपनाए गए गांव भीलोवाल, ब्लॉक होशियारपुर-2 में गांव स्तर पर जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप की शुरुआत...
article-image
पंजाब

निलंबित डीआईजी भुल्लर को मिली अदालत से झटका

चंडीगढ़ : पंजाब के एक प्रमुख रिश्वत मामले में निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को एक बड़ा झटका लगा है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें और उनके सह-आरोपी कृष्णु शारदा को राहत देने...
Translate »
error: Content is protected !!