मुहम्मद रफ़ी कल्चरल एंड चैरिटेबल सोसाइटी ने महान कलाकार की 99वीं जयंती मनाई : संगीत प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने मोहम्मद रफी को किया याद 

by
होशियारपुर, 27 दिसंबर:   मोहम्मद रफी कल्चरल एंड चैरिटेबल सोसायटी होशियारपुर ने सरकारी कॉलेज के संगीत विभाग के सहयोग से महान कलाकार मोहम्मद रफी का 99वां जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर संगीत प्रेमियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की शुरूआत विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा   शमा रोशन करके की गयी।
सोसायटी अध्यक्ष अवतार सिंह (प्रबंध अधिकारी) ने अतिथियों का स्वागत किया और मोहम्मद रफी के जीवन और सफल संगीत यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रफी साहब संगीत के स्तंभ और संगीतकारों के लिए प्रकाश पुंज हैं। मास्टर कुलविंदर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुहम्मद रफी अपने पीछे आने वाली पीढ़ियों के लिए मधुर संगीत का अमूल्य खजाना छोड़ गये हैं। अश्वनी दत्ता ने कहा कि रफी जैसा लासानी कलाकार युगों-युगों के बाद धरती पर पैदा होता है। प्रोफेसर हरजिंदर अमन ने कहा कि सदाबहार कलाकार मुहम्मद रफी एक नेक इंसान थे, जो संगीत की ऊंचाइयों को छूकर दुनिया में भारत की पहचान और आवाज बने। सोसायटी के संस्थापक गुलजार सिंह कालकट ने अतिथियों समेत श्रोताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि पंजाब के मूल निवासी मोहम्मद रफी की अनोखी आवाज इंसानों के दिलों को सुकून से भर देती है।
इस मौके पर संगीत का मनमोहक दौर चला और सुरीले कलाकारों ने मोहम्मद रफी के सदाबहार गाने पेश कर कार्यक्रम को मोहम्मद रफी के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘मित्र प्यारे नू हाल मुरीदां दा कहणा’ से हुई। बेहतरीन कलाकार प्रोफेसर हरजिंदर अमन के बाद डाॅ. विजय शर्मा, मास्टर सुखविंदर सिंह, डाॅ. कॉलेज के संगीत विभाग के छात्र कलाकार हरजिंदर ओबेरॉय, मनजिंदर सिंह व अन्य ने रफी साहब के गाये धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक व विशुद्ध सांस्कृतिक गीतों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। कुशल तबला वादक मनजिंदर सिंह ने कलाकारों के साथ शानदार संगत की।
अन्य के अलावा वन अधिकारी जीवन लाल, जिला अनुसंधान अधिकारी डाॅ. जसवन्त राय, डाॅ. मनोहर लाल जौली, एडवोकेट हनी कुमार आजाद, सुखचैन सिंह रॉय, हंस राज मैनेजर, कुलवंत सिंह, डाॅ. विजय शर्मा, प्रो. पंकज शर्मा, प्रो. नवीन कुमार, प्रो. रविंदर सिंह, डॉ. हरमिंदर सिंह धामी, सुखविंदर सिंह और जसपाल सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग में marj करके तुरंत नियमित करे: कर्मचारी-पेंशनर फ्रंट

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राजकीय अध्यापक संघ ब्लॉक कोट फतूही के अध्यक्ष नरिंदर अजनोहा, पेंशनर नेता प्रिंसिपल प्यारा सिंह और जेपीएमओ नेता सतपाल लट्ठ ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा कि शिक्षा विभाग में...
पंजाब

सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती के लिए बारहवीं पास इच्छुक योग्य उम्मीदवार 30 मार्च को जिला रोजगार ब्यूरो पहुंचे: डिप्टी कमिश्नर

श्री बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेज के माध्यम से की जाएगी भर्ती होशियारपुर, 28 मार्च: जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से जालंधर  शहर के रिलायंस स्टोरों में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की 30 खाली...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ से विजिलेंस के अधिकारियों ने की पूछताछ

चंडीगढ़ : आय से अधिक संपति मामलें में बुधवार को पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। जहां पर विजिलेंस के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक कांगड़ से करीब 20...
article-image
पंजाब

किसानों के लिए संघर्ष करने का दावा करने वाली आप का चेहरा बेनकाब : सोहन सिंह ठंडल

  संसद भगवंत मान ने नही पेश की पूरी रिपोर्ट, पांच अप्रैल को देंगे आम आदमी पार्टी के खिलाफ धरना माहिलपुर – आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन के नाम पर अपनी...
Translate »
error: Content is protected !!