मूसेवाला की हत्या को लेकर गोल्डी बराड़ का खुलासा

by

चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड में एक निजी चैनल के पत्रकार से बातचीत करते हुए कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ ने बड़े खुलासे किए हैं कि मूसेवाला को मौत के घाट क्यों उतारा गया। गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला के कत्ल का असल कारण विक्की मिड्डूखेडा का कत्ल ही बताया। उसने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को उसके किए की सजा मिली है।
गोल्डी बराड़ ने कहा कि सिद्धू बढिय़ा सिंगर व गीतकार थे परंतु उनके संबंध गैंगस्टरों के साथ थे। जिन्हें पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी। उनके संबंध गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा के साथ भी थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने विक्की मिड्डूखेड़ा की मौत का बदला लिया है। बता दें कि मिड्डू खेड़ा के कत्ल के बाद मूसेवाला के मैनेजर शगुनप्रीत का नाम इसमें शामिल बताया जा रहा था।, जिसका जिक्र गोल्डी बराड़ ने भी किया। उन्होंने कहा कि मूसेवाला ने शगनप्रीत को दुबई में साथ रखा था। गैंगस्टर ने कहा कि उसकी कुलबीर नरुआणा के साथ भी दुश्मनी थी। आर नाइत की बुआ का लडक़ा मिड्डूखेड़ा के कातिलों को रोटी देकर आई थी। उन्होंने कहा कि मूसेवाला के कहने पर करन औजला के घर गोलियां चलाई गईं। वही करन औजला पर दबाव डालने की बात करता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ मूसेवाला को मारा, साथ बैठे व्यक्तियों को नहीं मारा। जब उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो उन्होंने हथियार उठाए हैं। गोल्डी बराड़ ने कहा कि लारेंस को गलत तंग किया जा रहा है। लारेंस को जानबूझ कर उलझाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ओपन एयर जिम : स्मॉल फ्लैट्स, मलोया में स्थापित ओपन एयर जिम का सांसद तिवारी ने किया उदघाटन

चंडीगढ़, 8 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा 5 लाख रुपये की लागत से स्मॉल फ्लैट्स, मलोया स्थित पार्क में स्थापित किए गए ओपन एयर जिम का...
article-image
पंजाब

19 अप्रैल को जिला रोजगार ब्यूरो में लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न कंपनियों की ओर से 2000 पदों के लिए की जाएगी भर्ती: डिप्टी कमिश्नर

हाजीपुर में लगे रोजगार मेले में 134 नौजवानों का विभिन्न कंपनियों ने किया मौके पर चयन,  विधायक इंदू बाला ने चयनित नौजवानों को दिए नियुक्ति पत्र होशियारपुर  : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सीआईआई की बैठक में तिवारी ने सरल जीएसटी प्रणाली की गारंटी दी : फेडरेशन ऑफ चंडीगढ़ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने तिवारी को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 10 मई: फेडरेशन ऑफ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ (FOSWAC) ने यहां एक समारोह के दौरान इंडिया मरगठबंधन के सांझा उम्मीदवार मनीष तिवारी को सम्मानित किया। इस समारोह में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और...
article-image
पंजाब

सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए तत्पर : पंकज

गढ़शंकर I पंकज कृपाल एडवोकेट, अध्यक्ष सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर ने छात्रों के लिए जरूरतमंद परिवारों को कॉपियां वितरित करते हुए कहा कि सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!