मूसेवाला परिवार को मिली धमकी, भारी सुरक्षा बल तैनात : मूसे वाला के परिवार को फिलहाल हवेली के भीतर ही रहने को कहा

by

मानसा : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव की सुरक्षा शुक्रवार को अचानक बढ़ा दी गई। मूसेवाला की हवेली के चारों तरफ भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। लगभग 150 पुलिसकर्मी पूरे गांव में तैनात हैं। पुलिस की ओर से गांव मूसा को जाते सभी रास्तों पर आधुनिक हथियारों से लैस फोर्स से सख्त सुरक्षा चक्र बना दिया गया है।
सुरक्षा फोर्स प्रत्येक व्यक्ति को तलाशी लेने के बाद ही आगे भेज रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मूसेवाला परिवार को धमकी मिली है। इस इनपुट के बाद ही सुरक्षा कड़ी की गई है। पुलिस की ओर से मूसे वाला के परिवार को फिलहाल हवेली के भीतर ही रहने को कहा गया है।
मानसा पुलिस ने दूसरी चार्जशीट सात लोगों के खिलाफ दाखिल की :
सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में मानसा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ अदालत में एक और चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में दीपक मुंडी, राजिंदर जोकर, कपिल पंडित, बिट्टू, मनप्रीत तूफान, मणि रइया ओर जगतार सिंह मूसा के नाम शामिल हैं। मानसा पुलिस की ओर से मूसेवाला हत्या मामले में अब तक 31 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया जा चुका हैं। गुरुवारइ को मानसा पुलिस ने दूसरी चार्जशीट दाखिल की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न – अर्की में इंडोर तथा दाड़लाघाट में निर्मित होगा खेल स्टेडियम- संजय अवस्थी

अर्की   :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को बेहतर खेल सुविधा एवं अधोसंरचना प्रदान करने के दृष्टिगत अर्की में शीघ्र ही इंडोर स्टेडियम तथा दाड़लाघाट में...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

500,00 नकद डाॅलर, 89 आग्नेयास्त्र, 54 किलोग्राम फेंटेनल, 390 मेथामफेटामाइन बरामद :कनाडा पुलिस ने भारतीय मूल के युवक को किया ग्रिफ्तार

कनाडा की पुलिस ने पंजाबी युवक को काबू कर सुपर ड्रग लैब में से एक का भंडाफोड़ किया है। आरोपी से पुलिस ने 500,00 नकद डाॅलर, 89 आग्नेयास्त्र, 54 किलोग्राम फेंटेनल, 390 मेथामफेटामाइन बरामद...
Translate »
error: Content is protected !!