मृत पाए गए मोर पक्षियों में नही मिला वर्ड फ्लू वायरस

by
ऊना, 12 फरवरी: गत 8 फरवरी को जिला ऊना के कुठियाड़ी में मृत पाए गए चार मोर पक्षियों के सैंपलों में वर्ड फ्लू का वायरस नहीं पाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपनिदेशक पशु पालन विभाग डाॅ जय सिंह सेन ने बताया कि ये सैंपल 8 फरवरी को लिए गए और जांच के लिए जालंधर भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में पता चला है कि इन पक्षियों की मौत वर्ड फ्लू से नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि संगनेई व दयोली में भी 30 मुर्गीयां मृत पाई गई है जिनके सैंपल शुक्रवार को लिए गए और शनिवार को इन सैंपलों को जालंधर लैब में भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिला में अभी तक वर्ड फ्लू का कोई मामल सामने नहीं आया है इसलिए किसी प्रकार की अफवाहों में ना आए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*ग्रामीण स्वाद महोत्सव- पोषण, परंपरा और महिला सशक्तिकरण का जीवंत संगम: DC हेमराज बैरवा*

दाड़ी में फैली पारंपरिक स्वाद के संग महिला सशक्तिकरण की खुशबू धर्मशाला, 17 अक्टूबर: जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा आज दाड़ी मेला ग्राउंड में ग्रामीण स्वाद महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाईपास के लिए बजट जारी करने पर सतपाल सत्ती ने कहा नितिन गडकरी को थैंक्स

ऊना  : दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से ऊना के विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश में सड़क विस्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मंडल डलहौजी के तहत 21 दिसंबर को पंचायत भवन मनोला में आयोजित  होगा सुशासन  सप्ताह कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा/ डलहौजी :  एसडीएम  डलहौजी अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन गांवों के  ओर कार्यक्रम के तहत 21 दिसंबर को ग्राम पंचायत पधरोटु के भवन में  प्रस्तावित सुशासन सप्ताह ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम के कार्यक्रम में महिलाओं के ककार डालकर जाने से रोकना निंदनीय : जरनैल सनोली

ऊना : ऊना में पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने पर सिक्ख धर्म के ककार पहनकर कार्यस्थल पर अदंर जाने से रोका गया। यह आरोप लगाते हुए शहीद भगत सिंह यूथ क्लब प्रधान जरनैल...
Translate »
error: Content is protected !!