मृतका के ससुर व अन्य को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों ने ठाने के समक्ष ट्रैफिक जाम कर किया प्रदर्शन : डीएसपी के आश्वासन पर दो घंटे बाद धरना समाप्त

by
गढ़शंकर, 16 जनवरी: 14 जनवरी को फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली कांता देवी के ससुर केवल कृष्ण और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के परिजनों और अन्य लोगों ने गढ़शंकर थाने के सामने धरना देकर होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड पर ट्रैफिक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी पंजाब पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, धरना समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मृतका के भाई राज कुमार, मां संतोष कुमारी और मामा सुभाष चंद्र ने बताया कि कांता देवी को शादी के बाद से ही उसके पति और ससुराल वाले परेशान करते थे, जिससे वह अक्सर मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उन्होंने बताया कि पति और ससुराल वालों से दुखी होकर उन्होंने 14 जनवरी को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके पति गगनदीप को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसके ससुर केवल कृष्ण व अन्य को गिरफ्तार नहीं किया, क्योंकि केवल कृष्ण पुलिस में है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझ कर केवल कृष्ण को गिरफ्तार नहीं कर रही और न ही मामले में आरोपी सास व ननद को गिरफ्तार कर रही है। प्रदर्शनकारियों से बात करते हुए डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि शनिवार तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद मृतक के परिजनों और अन्य लोगों ने करीब 2 घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता कुलविंदर बिट्टू व सरिता शर्मा भी प्रदर्शन में शामिल थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठकें

गढ़शंकर, 27 जून: गढ़शंकर हलके से विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब मंडी बोर्ड, पंचायत विभाग, खाद्य आपूर्ति, पानी और जनस्वास्थ्य समेत हलके से संबंधित विभिन्न विभागों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

साधा सचिन पायलट पर निशाना अशोक गहलोत ने : गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच की तल्खी बुधवार को एक बार फिर जाहिर

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच की तल्खी बुधवार को एक बार फिर जाहिर हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आने वाली है। इसकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एयर होस्टेस प्राइवेट पार्ट में छुपा कर ला रही थी करीब एक किलो सोना : सोने को राजस्व खुफिया विभाग ने किया जब्त, आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और 14 दिन रिमांड

कन्नूर  :  केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक एयर होस्टेस  को करीब एक किलो सोने  के साथ हिरासत में लिया गया है। एयर होस्टेस यह सोना मस्कट से कथित तौर...
article-image
पंजाब

52 नशीली गोलीयों स्मेत एक युवक काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक  युवक को 52  नशीली गोलीयों स्मेत काबू किया है।          जानकारी मुताबिक पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत पुलिस चौंकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह की अगुआई...
Translate »
error: Content is protected !!