मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 20 : जहरीली शराब की घटना की जाँच के लिए एडीजीपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन

by

चंडीगढ़ :  पंजाब के संगरूर में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इस बीच, घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

वहीं 11 लोगों का पटियाला के राजिंदरा अस्पताल और छह लोगों का संगरूर के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। संगरूर के सिविल सर्जन कृपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि इस घटना में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि दिड़बा और सुनाम ब्लॉक के गुजरां, टिब्बी रविदासपुरा और ढंडोली खुर्द गांवों से लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और आबकारी अधिनियम के तहत मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि पूरे मामले में साठगांठ का पता लगाने के सिलसिले में पेशेवर और वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।  एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी जांच की निगरानी करेगी। उप महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) हरचरण भुल्लर, संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरताज चहल और अतिरिक्त आयुक्त (आबकारी) नरेश दुबे एसआईटी का हिस्सा होंगे। पुलिस ने कहा, “एसआईटी साजिश की तह तक जाएगी। इसमें शामिल पाए गए किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्रोन से आई 5 किलो हेरोइन जब्त : पुलिस की गिरफ्त में पाकिस्तानी तस्करों का गुर्गा

अमृतसर। पुलिस कमिशनरेट अमृतसर द्वारा हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को वीरवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से कब्जे से पांच किलो और 25 ग्राम हेरोइन बरामद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहाली में महिला का मर्डर कर फरार आरोपी ने पुलिस थाना गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी समुदडा में किया सरेंडर

गढ़शंकर :  मोहाली एक होटल में एक महिला का उसके बॉयफ्रेंड द्वारा कत्ल कर करने के बाद आरोपी ने पुलिस थाना गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी समुदडा में  सरेंडर कर दिया।  जिसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!