मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी में भरे जाएंगे विभिन्न पद

by

ऊना, 18 नवम्बर – निदेशालय स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी, शिमला द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के विभिन्न पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में सामान्य वर्ग के 9 पद 6/2016 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 4 पद 6/2023 बैच, एससी श्रेणी में 5 पद 6/2023 बैच, एससी वर्ग की अंतोदया व बीपीएल श्रेणी में 2 पद 6/2022 बैच, एसटी श्रेणी में 2 पद 6/2023 बैच, ओबीसी के 3 पद, ओबीसी वर्ग की अंतोदया व बीपीएल श्रेणी से 2 पद, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 1 पद तथा सामान्य वर्ग की दिव्यांग श्रेणी में 1 पद 6/2023 बैच से भरे जाएंगे।
अक्षय शर्मा ने बताया कि उक्त बैच व श्रेणी के पात्र जिन अभ्यार्थियों ने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है। वे अभ्यार्थी 22 नवम्बर से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाईटhttps://eemis.hp.nic.in/में दर्ज करवा लें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना या दूरभाष नम्बर 01975-226063 परी सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने की राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ बैठक

एएम नाथ। धर्मशाला : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा की अध्यक्षता में सभी राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ बैठक का आयोजन वीरवार शाम को धर्मशाला में किया गया। बैठक में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ : 2500 करोड़ की परियोजना बदलेगी हिमाचल के पर्यटन की तस्वीर: आरएस बाली

एचपीटीडीसी के अध्यक्ष ने नादौन में किया तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का उदघाटन नादौन 03 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन और द इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से आयोजित की जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में प्रतिशोध की राजनीति कर रही कांग्रेस सरकार : डॉ. राजीव बिंदल

एएम नाथ । नाहन, 31 जुलाई  । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया है । उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 अगस्त : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 5 अगस्त – केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!