डॉक्टर मरीज के दिल में 8 लाख छल्ला डालने की बात कह रहे थे : मात्र 128 रुपये में मरीज स्वस्थ हो गया

by

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक आदमी की अचानक तबियत खराब होती है। उसके परिजन उसे मेदांता अस्पताल ले जाते हैं। अस्पताल के डॉक्टर परिजन से इलाज करने के लिए 8 लाख रुपये की मांग करते हैं।

इतना ही नहीं डॉक्टर्स कहतें हैं कि अगर अगले आधे घंटे में मरीज का इलाज नहीं किया गया तो उसकी मौत हो जाएगी. मरीज के परिजनों के पास इतना पैसा नहीं था. वह उसे दूसरे निजी अस्पताल में ले गए जहां मात्र 128 रुपये में मरीज स्वस्थ हो गया. मेदांता के डॉक्टर मरीज के दिल में छल्ला डालने की बात कह रहे थे।

ये पूरा मामला इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मरीज का नाम मोहन स्वरूप भारद्वाज है. अब उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और उनके परिजनों ने जो धनराशि जमा की थी उसे वापस दिलाने की मांग की है।

पीड़ित ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र :  मोहन स्वरूप भारद्वाज के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके साथ अस्पताल में बदतमीजी की गई. बड़ी मुश्किल से मरीज को डिस्चार्ज कराया. मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है. इस पूरे प्रकरण के जांच के आदेश दे दिया गया है।

क्या है पूरा मामला :  सुशांत सिंह गोल्फ सिटी के रहने वाले मोहन स्वरूप भारद्वाज को 23 मई को अचानक चक्कर आता है वो गिर जाते हैं. उनके पूरे शरीर पर पसीना आ जाता है. उनका भाई और पत्नी उन्हें मेदांता अस्पताल लेकर जाते हैं. डॉक्टर एंजियोग्राफी समेत कई जांच करते हैं और परिजनों से दिल में छल्ला डालने की बात कहते हैं. इसके लिए 8 लाख रुपये की मांग की जाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला विधानसभा काउंसिल चैंबर के 100 वर्ष पूरे : कुलदीप सिंह पठानिया

ब्रिटिश काल से लेकर वर्तमान तक कई ऐतिहासिक घटनाओं का बना साक्षी विधानसभा अध्यक्ष बोले यहां लिए गए फैसलों ने भारत की राजनीति और समाज को दी नई दिशा एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल...
article-image
पंजाब

जिले के 0-5 वर्ष के 1,52,552 बच्चों को पिलाई जाएंगी पल्स पोलियो बूंदे: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने पल्स पोलियो बूंदे पिलाकर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो के अभियान की करवाई शुरुआत वर्धमान यार्नस व स्पीनिंग मिल में लगाए गए पोलियो बूथ पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को बूंदे पिलाकर दिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 लड़कों के साथ थी 8 लड़किया दरवाजा खुला तो लोगों ने बंद कर ली आंखें

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।  दरअसल, जोधपुर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर वहां से 8...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमने पाक परस्त आतंकवादियों को सबक भी सिखाया और पाकिस्तान को बेनकाब भी किया: जयराम ठाकुर

सेना के सम्मान में बंजार भी निकली तिरंगा यात्रा, जयराम ठाकुर ने किया सेना को नमन एएम नाथ। कुल्लू/बंजार पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में शुक्रवार को बंजार में भी...
Translate »
error: Content is protected !!