मेयर की ओर से सिटी सैंटर से बनने वाली सडक़ के कार्य की शुरुआत, 14.05 लाख रुपए की लागत से मुकम्मल होगा कार्य

by

उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में शहर के सभी क्षेत्रों में होगा रिकार्डतोड़ विकास: सुरिंदर कुमार शिंदा
होशियारपुर  : नगर निगम के मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने स्थानीय सिटी सैंटर से सडक़ के कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि शहर की यह मुख्य सडक़ का कार्य 14.05 लाख रुपए की लागत से कुछ ही दिनों में मुकम्मल होने के बाद लोगों को यातायात के लिए आसानी होगी।
सडक़ के कार्य की शुरुआत करवाते हुए मेयर ने कहा कि उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में शहर के सभी क्षेत्रों में रिकार्डतोड़ विकास होगा। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री ने पिछले चार वर्षों के दौरान होशियारपुर के हर एक वार्ड में लोगों की सुविधा के मुताबिक बेमिसाल विकास कार्य करवाएं हैं व इस कड़ी को पूरी रफ्तार से आगे भी जारी रखते हुए भविष्य में शेष विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर मुकम्मल करवाय जाएगा। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, चेयरमैन फाइनांस कमेटी बलविंदर कुमार बिंदी, पार्षद मुकेश मल्ल, पूर्व पार्षद कमल कटारिया, मंजीत सिंह, शाम सुंदर शर्मा, शादी लाल आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

14 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत

एएम नाथ। बिलासपुर 30 सितम्बर- सचिव (सीनियर सिविल जज), जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर, मनीषा गोयल ने बताया कि बिलासपुर जिला के विभिन्न न्यायालय परिसरों में 14 दिसम्बर, 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित...
पंजाब

5-5 साल कैद : 25 दिनों की बच्ची को जमीन पर पटक दिया था, महिला ने अपने पति के साथ हुए झगड़े के बाद

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ जिला अदालत ने आज एक कलयुगी मां और उसके पति को 5-5 साल कैद की सजा सुनाई है। महिला ने अपने पति के साथ हुए झगड़े के बाद अपनी ही 25...
article-image
पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात : किसानों के आंदोलन से जुड़े मुद्दों और तथ्यों से प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया

नई दिल्ली :  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर किसानों से जुड़े मुद्दों सहित पंजाब से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की है।  बताया जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 लड़कों के साथ थी 8 लड़किया दरवाजा खुला तो लोगों ने बंद कर ली आंखें

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।  दरअसल, जोधपुर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर वहां से 8...
Translate »
error: Content is protected !!