मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने कमालपुर चौक से राम मंदिर रोशन ग्राउंड तक बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

by

उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में शहर में करवाए जा रहे हैं बेहतरीन विकास कार्य
27.51 लाख रुपए की लागत से होगा सडक़ का निर्माण कार्य
होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा के योज्य नेतृत्व में नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने स्थानीय कमालपुर चौक से राम मंदिर रोशन ग्राउंड तक 27.51 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।
विकास कार्यों की शुरुआत के समय सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी व फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर कुमार बिंदी की मौजूदगी में मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने कहा कि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की दूरदर्शी सोच के कारण ही होशियारपुर में बेहतरीन विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में सडक़ों का जाल बिछा दिया गया है और जिस इलाके में जरुरत होगी वहां भी संबंधित विकास कार्य को पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पार्षद मुकेश मल्ल सागर, कमल कटारिया, मंजीत सिंह बिल्लु, शादी लाल, प्रेम लाल, अनिल सभ्रवाल, जसवीर, योगेश सहदेव, अमित, राजन आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 दिन बाद जेल से बाहर आया : रंकज ने दावा उसे साजिश के तहत फंसाया, आरोपी लड़की या सन्नी मेहता को जानता तक नहीं

मोहाली : मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नहाती हुई 60 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो वायरल करने से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया शिमला का रंकज वर्मा 20 दिन बाद जेल...
article-image
पंजाब

25 वर्षीय युवक का शव गली सड़ी अवस्था मे बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव पनाम के निकट नहर की पटड़़ी पर एक 25 वर्षीय गली सड़ी अवस्था में नहर की पटड़़ी पर मिला मिला जिसके शव में कीेड़े पड़ गए थे। गढ़शंकर पुलिस...
पंजाब

केंद्रीय जेल के सभी बंदियों को लगी कोविड वैक्सीन की पहली डोज

सभी बंदियों के अलावा जेल अधिकारियों सहित 96 स्टाफ सदस्यों का भी हुआ टीकाकरण होशियारपुर  I जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय केंद्रीय जेल में बंदियों को आज कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई...
article-image
पंजाब

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने आरबीएसके के एएमओ के साथ की बैठक

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोत्रा ​​के निर्देशानुसार जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने आरबीएसके के कार्यों की समीक्षा के लिए एएमओ के साथ बैठक की। अपने संबोधन...
Translate »
error: Content is protected !!