मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित : कार्यक्रम में पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा ने विशेष अतिथि के रूप में की शिरकत

by
ऊना, 16 अगस्त – विकासखंड ऊना में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पौधारोपण किया गया। तत्पश्चात विकासखंड ऊना की 63 पंचायतों के 109 गांव की मिट्टी के कलश जो विभिन्न पंचायतों द्वारा लाये गए थे की मिट्टी को एक बड़े कलश में भरकर जिला समन्वयक, नेहरू युवा केंद्र ऊना राजेश भारद्वाज को सौंपा गया।
इसके अतिरिक्त नगर परिषद् संतोषगढ़, नगर परिषद् उना व् नगर परिषद्, मैहतपुर बसदेडा द्वारा भी मिट्टी के कलश जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र को सौंपे गए।
इस अवसर पर एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान, परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ऊना शेफाली, बीडीओ केएल वर्मा, उपाध्यक्ष ब्लॉक समिति रमेश कुमार, सीमा शर्मा, अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस एवं समस्त पंचायत समिति सदस्य तथा समस्त पंचायत के प्रधान व सचिव उपस्थित रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना : जुलाई में बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, मरीजों की संख्या पहुंची 250 पार

ऊना: 30 जुलाईः जुलाई माह में जिला ऊना में कोविड-19 वायरस एक बार पुनः तेजी से फैलने लगा है। पहली जुलाई को जिला में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 16 थी, वहीं माह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी के इन 20 विधायकों का कट गया पत्ता … पूरी लिस्ट जानिए

नई दिल्ली  : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारकंडी क्षेत्र का समुचित और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

रिडकमार पंचायत में 14 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज धारकंडी क्षेत्र की रिडकमार पंचायत में 4...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मैं मुस्लिम औरत का नाजायज बेटा हूं… महेश भट्ट ने खोले अपनी जिंदगी के काले चिट्ठे!

नई दिल्ली: डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट को आज पूरी दुनिया जानती है. बता दें कि वह अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। वह अपनी पहली पत्नी किरण...
Translate »
error: Content is protected !!