मैं गद्दार नहीं हूं, जल्द भारत लौटेंगी और पति नसरुल्लाह भी साथ : अंजू

by

नई दिल्ली :  भारत से पाकिस्तान गईं अंजू का नया वीडियो सामने आया है. इसमें उन्होंने कहा कि वो गद्दार नहीं हैं और भारत से बहुत प्यार करती हैं. वीडियो में अंजू कहती हैं कि वो जल्द भारत लौटेंगी और पति नसरुल्लाह भी साथ में जाएंगे.

अब से कुछ देर पहले अंजू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है. इसकी शुरुआत में एक शख्स ने उनसे पाकिस्तान पर राय देने के लिए कहा. जवाब में अंजू ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान बहुत पसंद आया, मगर भारत भी बहुत अछा है. अंजू ने भारत-पाकिस्तान में उनसे जुड़ी मीडिया कवरेज पर भी अपनी राय दी.

मैं गद्दार नहीं हूं: अंजू

अंजू ने कहा कि मैंने पाकिस्तान की तारीफ की, इसपर सवाल उठाए गए. मगर भारत भी बहुत खूबसूरत है. सारी (भारत-पाकिस्तान) एक ही जमीन है. बंटवारा बाद में हुआ. वीडियो में अंजू कहती हैं, ‘इंडिया बहुत खूबसूरत है. ऐसा नहीं है कि मुझे अपने देश से प्यार नहीं है. मुझे अपने देश से बहुत प्यार है और मैं वापस भी लौटूंगी.’ इसमें अंजू नसरुल्लाह की तरफ इशारा करके कहती हैं कि ये भी उनके साथ भारत जाएंगे. अंजू ने कहा कि मीडिया में अफवाह उड़ाई गई. मैंने अपने देश से गद्दारी की है. अपने बच्चों को छोड़ दिया. मगर ऐसा कुछ नहीं है.

परिवार को बिना बताए पाकिस्तान पहुंची अंजू

मालूम हो कि 34 साल की अंजू हाल में अपने प्रेमी नसरुल्लाह (29) से मिलने पाकिस्तान पहुंचीं. यहां अंजू ने कथित तौर पर इस्लाम धर्म अपना लिया और प्रेमी नसरुल्लाह से विवाह कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की दोस्ती साल 2019 में फेसबुक के जरिए हुई. दोस्ती फिर प्यार में बदल गई. जिसके बाद अंजू भारत में मौजूद अपने पति और परिवार को बिना बताए चुपचाप पाकिस्तान पहुंच गईं.

अंजू के पाकिस्तान में अपने प्रेमी से विवाह करने की खबरों के बीच पति ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. पुलिस ने कई धाराओं में अंजू के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

डी-सिल्टिंग साइट के पास पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में एक नामजद

नवांशहर। जिला नवांशहर के नजदीकी गांव राहों थाना के अधीन आते गांव बहलूर खुर्द क्षेत्र की डी-सिल्टिंग साईट के पास पार्किंग के नाम पर अवैध ‌वसूली करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति...
article-image
पंजाब

उपायुक्त चंबा ने किया बालिका आश्रम चिल्ली तथा बाल आश्रम साहो का निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने रविवार को बालिका आश्रम चिल्ली तथा बाल आश्रम साहो का निरीक्षण किया तथा इन संस्थानों में रह रहे बच्चों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की जांच...
article-image
पंजाब , हरियाणा

शॉप-टू-शॉप कैंपेन के दौरान तिवारी का जोरदार स्वागत : शोरूम, बूथ मालिकों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा  

 शहर को अच्छी तरह से जानता हूं, यहां की गलियों में घूमा और रहा हूं :  मनीष तिवारी चंडीगढ़, 20 अप्रैल: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी का आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेंशनर्स को तीन साल से झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला : जयराम ठाकुर

प्रदेश में अवैध खनन और माफिया की लड़ाई अब बहुत आगे जा रही है, ध्यान दें मुख्यमंत्री एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!