मैं तो जनता का सेवक हैं, मेरी औकात ही क्या है : अरे माई-बाप आप तो राज परिवार से हैं, लेकिन मैं तो एक सामान्य परिवार की संतान

by

कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री के औकात के बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने कसा तंज
तेलंगाना। कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री के औकात वाले बयान पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने कहा कि मैं तो जनता का सेवक हैं, मेरी औकात ही क्या है। अरे माई-बाप आप तो राज परिवार से हैं, लेकिन मैं तो एक सामान्य परिवार की संतान हैं। मेरी कोई औकात नहीं है। तुम उनकी औकात मत दिखाओ। तुम मेरी औकात मत दिखाओ। मैं तो सेवादार हूं, नौकर हूं, सेवादार की कोई औकात नहीं होती है।’ वे सुरेंद्रनगर में सोमवार की सभा को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था- चुनाव में पीएम मोदी को औकात दिख जाएगी। सुरेंद्रनगर में मोदी ने कहा कि तुमने मुझे नीच कहा, नीची जाति का कहा। मौत का सौदागर कहा, गंदी नाली का कीड़ा कहा। तुम औकात बताने की बात कह रहे हो, हमारी कोई औकात नहीं है। मेहरबानी करके विकास के मुद्दे की चर्चा करो। विकसित गुजरात बनाने के लिए मैदान में आओ। औकात बनाने का खेल छोड़ दो भाई।’
राहुल गांधी की यात्रा पर भी साधा निशाना :
प्रधानमंत्री मोदी कहा कि जो लोग सत्ता से बाहर किए जा चुके हैं, वे यात्रा के जरिए वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने लगातार दूसरे दिन नर्मदा प्रोजेक्ट की बात दोहराते हुए कहा- नर्मदा डैम परियोजना को तीन दशक तक ठप रखने वाली महिला के कंधे पर हाथ रखकर पदयात्रा करते हुए कांग्रेस नेता नजर आए हैं। यह चुनाव नर्मदा प्रोजेक्ट का विरोध करने वालों को हराने का चुनाव है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*आबंटित धनराशि का करें सदुपयोग, गुणवत्ता का रखें ध्यान …विकास कार्यों के लिए निर्धारित लक्ष्योें को समयबद्व करें पूरा : DC बैरवा*

उपायुक्त ने की विकास खंडों में चल रहे कार्यों की समीक्षा एएम नाथ। धर्मशाला, 12 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने ग्रामीण विकास विभाग के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा करने के निर्देश दिए...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब में कमल खिलेगा तो सभी किसान, युवाओं को सम्मान मिलेगा : मुख्यमंत्री नायब सैनी

लाडवा । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को पानी के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलेगा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट ने सुनाई सजा : मरते दम तक के लिए आजीवन कारावास : कट्टे की नोक पर बारी-बारी लूटी थी नाबालिग की इज्जत

अलवर :  राजस्थान के अलवर में कट्टे की नोक पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को मरते दम तक की सजा सुनाई गई है. हथियार के बल पर तीन युवकों ने नाबालिग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन के विद्यार्थियों और पीएचडी शोधार्थियों से सीएम सुक्खू ने किया संवाद ,…. बोले- युवाओं की प्रतिभा से मिलेगी विकास को नई दिशा

‘ओक ओवर’ में विद्यार्थियों से शिक्षा, भविष्य और नादौन के विकास पर हुई चर्चा, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक आवास...
Translate »
error: Content is protected !!