मैं पार्टी बदलूंगा, तो वोट मत देना : चरणजीत सिंह चन्नी

by

बरनाला। भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों द्वारा बीजेपी ज्वाइन करने के ऑफर पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं।।वह कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।

चन्नी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आपको एक बात बताता हूं, अगर मैं कभी पार्टी बदलता हूं, तो कोई भी मुझे को वोट न दे।” मंगलवार को बरनाला में अमर शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला की बरसी पर पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बात की और कांग्रेस में ऊंची जाति के लोगों के बड़े पदों पर होने वाले अपने बयान पर अपना रुख स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा, “जब मैं मुख्यमंत्री था, तो जनरल कैटेगरी के लोग आए और कहा कि हमारा फोरम बनना चाहिए। मैंने उसी समय जनरल कैटेगरी कमीशन बनाया था। मैंने सभी वर्गों के लिए काम किया। मैंने सभी के लिए बिजली बिल माफ किया। स्कूलों में सभी के लिए स्कॉलरशिप स्कीम चलाई थी।

चन्नी ने आगे कहा कि यह विरोधियों की उन्हें बदनाम करने की चाल है। उन्होंने कहा कि वह सबका सम्मान करते आए हैं और करते रहेंगे। पंजाब अलग-अलग जातियों और धर्मों का गुलदस्ता है। वह सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल में महल कलां विधानसभा क्षेत्र के लिए किए गए कामों का ब्यौरा देते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्होंने महल कलां को सब डिवीजन बनाया, अब यहां एसडीएम बैठते हैं, लेकिन मौजूदा सरकार के इतने साल बीत जाने के बावजूद यहां कोई कार्यालय नहीं बना।

महल कलां की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए तीन महीने में 25 करोड़ रुपये के सीधे चेक दिए गए, लेकिन अब एक पैसा भी नहीं दिया जा रहा। महल कलां विधानसभा क्षेत्र में करीब 25 गांवों से जुड़ी 70 किलोमीटर सड़कें पक्की की जा चुकी हैं। चन्नी ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी दोबारा सत्ता में आई तो विधानसभा क्षेत्र महल कलां की सड़कों को पक्का करने का सारा काम किया जाएगा।

सेवा सिंह को श्रद्धांजलि देने पहली बार ठीकरीवाला आए पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उन्हें हैरानी है कि इतने साल बीत जाने के बावजूद ठीकरीवाला में अमर शहीद सेवा सिंह की कोई शानदार यादगार नहीं बन पाई।

उन्होंने वादा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो यहां अमर शहीद सेवा सिंह की शानदार यादगार बनाई जाएगी। इस मौके पर बरनाला से विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों समेत जिला कांग्रेस कमेटी की टीम मौजूद थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार प्रदेश को हर कीमत पर बनाएगी नशा मुक्त- डा. रवजोत सिंह

शहीद भगत सिंह क्रिकेट प्रीमियम लीग में डाक्टर्स-11 व एसएसपी-11 ने किया फाइनल में प्रवेश ,  सैमीफाइनल में डाक्टर्स-11 ने सोनालीका तथा एसएसपी-11 ने डीसी-11 को हराया होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : एचडीसीए द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपत्तिजनक साक्ष्य, दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त- 4.06 करोड़ रुपये की नकदी बरामद : ईडी ने अवैध खनन मामले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 14 जगहों पर की थी छापेमारी

जालंधर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), जालंधर ने अवैध खनन मामले के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत पंजाब राज्य के विभिन्न जिला रूपनगर (रोपड़), होशियारपुर, मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़...
article-image
पंजाब

जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूल के बच्चों की हुई खेलों में प्राइमरी शिक्षा ब्लॉक-1 गढ़शंकर के स्कूलों के बच्चों ने तेरह मेडल जीते

गढ़शंकर । लाजवंती स्टेडियम होशियारपुर मेँ जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूल के बच्चों की हुई खेलों में सरकारी एलेमेन्ट्री स्कूल गढ़शंकर (लड़के), खाबड़ा , मोहनवाल और भज्जल के बच्चों में शानदार प्रदर्शन किया। कराटो के...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा डॉ. बावा सिंह को सम्मानित किया

गढ़शंकर, 14 मार्च – शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय की अध्यक्षता में यहां युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और देश के अच्छे...
Translate »
error: Content is protected !!