मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं……मैं किसान कौम से हूं, मैं ना तो डरने वाला हूं ओर ना ही झूकने वाला हूं…. सत्यपाल मलिक का अस्पताल से नया संदेश !!

by
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें फिर से आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस बात की जानकारी मलिक ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये दी है।
साथ ही उन्होंने सरकार पर CBI का डर दिखाकर झूठे चार्जशीट में फंसाने का आरोप लगाया है। दरअसल, सीबीआई ने किरू जलविद्युत परियोजना में 2,200 करोड़ रुपये के सिविल कार्यों के ठेके में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में मलिक और पांच अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।
 सत्यपाल मलिक ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘नमस्कार साथियों। मैं पिछले लगभग एक महीने के करीब से हस्पताल में भर्ती हूं और किड़नी की समस्या से जूझ रहा हूं। परसों सुबह से मैं ठीक था लेकिन आज फिर से मुझे ICU में शिफ्ट करना पड़ा। मेरी हालत बहुत गंभीर होती जा रही है। मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं- जब गवर्नर के पद पर था तो उस समय मुझे 150-150 करोड़ रूपए की रिश्वत की पेशकश भी हुई परंतु में मेरे राजनीतिक गुरु किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह जी की तरह ईमानदारी से काम करता रहा ओर मेरा ईमान वो कभी डिगा नहीं सकें।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल आगे लिखते हैं- ‘…जब मैं गवर्नर था उस समय किसान आंदोलन भी चल रहा था, मैंने बग़ैर राजनीतिक लोभ लालच के पद पर रहते हुए किसानों की मांग को उठाया। फिर महिला पहलवानों के आंदोलन में जंतर-मंतर से लेकर इंडिया गेट तक उनकी हर लड़ाई में उनके साथ रहा। पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के मामले को उठाया, जिसकी आज तक इस सरकार ने कोई जांच नहीं करवाई है।’
उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा, ‘सरकार मुझे सीबीआई का डर दिखाकर झूठे चार्जशीट में फंसाने के बहाने ढूंढ रही है। जिस मामले में मुझे फंसाना चाहते हैं उस टेंडर को मैंने खुद निरस्त किया था, मैंने खुद प्रधानमंत्री जी को बताया था इस मामले में करप्शन है और उन्हें बताने के बाद में मैंने खुद उस टेंडर को कैंसिल किया, मेरा तबादला होने के बाद में किसी अन्य के हस्ताक्षर से यह टेंडर हुआ। मैं सरकार को और सरकारी एजेंसियों को बताना चाहता हूं कि मैं किसान कौम से हूं, मैं ना तो डरने वाला हूं ओर ना ही झूकने वाला हूं।’
कथित भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे मलिक ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘सरकार ने मुझे बदनाम करने में पुरी ताकत लगा दी, अंत में मेरा सरकार से ओर सरकारी एजेंसियों से अनुरोध है कि मेरे प्यारे देश की जनता को सच्चाई जरूर बताना कि आपको छानबीन में मेरे पास मिला क्या? हालांकि सच्चाई तो यह है कि 50 साल से अधिक लंबे राजनीतिक जीवन में बहुत बड़े-बड़े पदों पर देशसेवा करने का मौका मिलने के बाद आज़ भी मैं एक कमरे के मकान में रह रहा हूं ओर कर्ज में भी हूं। अगर आज मेरे पास धन दौलत होती तो मैं प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवाता-
सत्यपाल मलिक (पूर्व गवर्नर)
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव स्टोरी -गैंगस्टर काला जठेड़ी-लेडी डॉन अनुराधा चौधरी : 12 मार्च को शादी करेंगे, काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट से ब्याह रचाने के लिए कस्टडी पैरोल मिली

चंडीगढ़ : गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और राजस्थान की लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा चौधरी 12 मार्च को ब्याह रचाने जा रहे हैं। इसके लिए काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तीस वर्षीय युवक का शव गांव सीहवां में बरामद

गढ़शंकर : गांव सीहवां में माता मनसा देवी मंदिर के पीछे करीव तीस वर्षीय युवक का शव बरामद हुया है। पुलिस ने शव कबजे में लेकर पहचान के लिए अस्पताल में रख लिया है।...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Professional University to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 12 : Rayat Bahra Professional University, Hoshiarpur, a self-financed educational institution, is set to provide job-oriented education aimed at enhancing the employment prospects of students in the region. This was stated today...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर 29 अप्रैल को किया जायेगा प्रदर्शन : मट्टू

गढ़शंकर 15 अप्रैल : गढ़शंकर-नंगल सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी 29 अप्रैल को धरना प्रदर्शन करेगी। कमेटी के राज्य सचिव कामरेड दरशन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू उपप्रधान जनवादी महिला...
Translate »
error: Content is protected !!