मैं समझता हूं कि जो भाजपा प्रतिनिधि चुनाव में वोट मांगने के लिए आ रहे, वो किस मुंह से समर्थन मांगने के लिए आ रहे : विक्रमादित्य सिंह

by

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कोई फर्क नहीं पड़ता कि बीजेपी से कौन उम्मीदवार है? हम बीजेपी की ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं।  कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा, ”केंद्र सरकार का रवैया हिमाचल प्रदेश के लिए सही नहीं रहा है।  जब राज्य के लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत थी। हिमाचल में करीब 350 लोगों की जान चली गई और लाखों करोड़ रुपये का नुकसान प्रदेश को हुआ।  करीब 12 हजार करोड़ रुपये की सहयोग राशि हमने केंद्र सरकार से मांगी है, जो आज तक हिमाचल को नहीं मिली है।

                 हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा, ”आज मैं समझता हूं कि जो इनके प्रतिनिधि चुनाव में वोट मांगने के लिए आ रहे हैं, वो किस मुंह से समर्थन मांगने के लिए आ रहे हैं।  इसके ऊपर उन्हें आत्मचिंतन करने की जरूरत है। जिस तरीके की भाषा शैली का वो इस्तेमाल कर रही हैं वो सोने के ऊपर सुहागा है। मैं समझता हूं कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है, जो एक देवभूमि है।

कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा, ”हिमचाल प्रदेश को देवी देवताओं के नाम से न केवल सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में जाना जाता है।  वहां पर मनाली में आकर इस तरीके की भाषा का किसी भी व्यक्ति के प्रति इस्तेमाल करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।  उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के लिए समय है और हमें उन्हें सशक्त बनाने की जरूरत है, वह भूल गई हैं कि मंडी से मौजूदा जो सांसद हैं वो एक महिला हैं। जिन्हें वहां के लोगों ने बहुत ही विषम परिस्थितियों में तीसरी बार जीताकर संसद में भेजा है।  इसलिए सिर्फ महिलाओं की बात करके दाल गलने वाली नहीं है।

जयराम ठाकुर पर विक्रमादित्य सिंह का हमला :   हिमाचल प्रदेश सरकार में विक्रमादित्य सिंह ने ये भी कहा, ”हमको सबको साथ लेकर चलना है। चाहे वो महिलाएं हैं, बुजुर्ग हैं या कर्मचारी हैं, चाहे युवा हैं। हम हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे। कर्मचारियों की वो आज बात कर रही थीं। ओपीएस, पेंशन की वो बात कर रही थीं। हमने प्रदेश के अंदर उसे लागू किया.। पहली कैबिनेट सरकार में उसको लागू किया. हिमाचल के अंदर अगर कोई सबसे बड़ा महिला विरोधी है तो वो जयराम ठाकुर जी हैं। महिलाओं को कोई सहयोग प्रदेश सरकार देने की कोशिश कर रही है तो उसे रोकने का काम जयराम ठाकुर जी कर रहे हैं। इसकी जवाबदेही कंगना रनौत और जयराम ठाकुर को प्रदेश की जनता को देनी पड़ेगी’।

हम जीतने के लिए चुनाव लड़ेंगे :  हिमाचल प्रदेश सरकार में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बहुत जल्दी हम मजबूती के साथ प्रचार अभियान में उतरेंगे। जैसे ही हमारे टिकट फाइनल हो जाते हैं।  कल इसे लेकर दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व की बैठक है। उसके बाद बात फाइनल होने पर हम मजबूती के साथ उतरेंगे। सारे हमारे कैंडिडेट्स चाहे वो लोकसभा के हैं या विधानसभा के हैं। मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व के नेता प्रचार में उतरेंगे और चुनाव को जीतने के लिए ही चुनाव लड़ा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू अस्पताल में महिला की मौत मामले में जो तथ्य सामने आये वो चौंकाने वाले….पीड़ित परिवार को जल्द मिले न्याय : जयराम ठाकुर

दो दिन से धरने पर बैठे संगठनों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मृतक महिला के पति से घर में मुलाकात कर दिलाया न्याय दिलाने का भरोसा एएम नाथ। ​कुल्लू :  क्षेत्रीय अस्पताल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोजगार के नाम पर सदन में भी झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

1 साल में 11000 नौकरियां छीनने की बात अपने मुंह से कर रहे हैं मुख्यमंत्री सिर्फ मुख्यमंत्री के झूठ के सहारे नहीं हो सकता प्रदेश का भला नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव इटावा एवं सेक्टर-42 की जर्जर सड़कों को लेकर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने किया प्रदर्शन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 16 जून।  चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने आज गांव इटावा के बाहर स्थित मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के गांव बसोली का रोहित जसवाल मर्चेंट नेवी में बना कैप्टन

लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर पाया मुकाम एएम नाथ। ऊना :  जिला ऊना के गांव बसोली रोहित जसवाल ने अपनी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर मर्चेंट नेवी में...
Translate »
error: Content is protected !!