मैंने 714 करोड़ रुपए इनकम टैक्स दिया : आपमें हिम्मत , सिंघवी का बीजेपी पर तंज

by
राज्यसभा में कांग्रेस के बेंच पर नोटों की गड्डियां मिली. 500 के नोटों की गड्डियां मिलने के बाद राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. राज्यसभा में सीट नंबर 222 के नीचे 500 रुपये की नोटों की गड्डियां कैसे आईं ये अपने आप में हैरान करने वाला है।
उच्च सदन में जिस सीट नंबर पर नोटों की गड्डियां पाई गई हैं वो कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की हैं. हालांकि, उन्होंने इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी होने से मना किया है. पैसों को लेकर ये कोई पहला विवाद नहीं है. इससे पहले अभिषेक मनु सिंघवी पर करोड़ों रुपए टैक्स चुकाने को लेकर काफी चर्चा रही. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी की तस्वीर लगाकर उनके 714 करोड़ रुपए टैक्स देने पर सवाल खड़े किए थे. इसके लिए बीजेपी की तरफ से अभिषेक मनु पर एक ग्राफिक्स सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया गया था और विस्तार में KBC बनने के बारे में जानकारी दी गई, जिसपर उन्होंने सरकार पर पलटवार किया है.
हमारे फाइनेंशियल एडवाइजर बनेंगे :  बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिषेक मनु के बने ग्राफिक्स में KBC यानी कैसे बने करोड़पति की बात लिखी. उस ग्राफिक्स में 2006 से 2024 तक की इनकम के बारे में तुलना करते हुए बताया गया. पोस्ट में 2006 में 77.64 करोड़ और 2024 में बढ़कर ये 1921 करोड़ रुपए बनने की बात कही. साथ ही आखिरी बीजेपी ने कटाक्ष करते हुए ग्राफिक्स में लिखा हुआ था कि क्या आप हमारे फाइनेंशियल एडवाइजर बनेंगे? कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बीजेपी के सवाल पर तंज कसते हुए कहा था कि मैंने 714 करोड़ रुपए इनकम टैक्स दिया. क्या आपके पास इतने बड़े भुगतान करने की हिम्मत है?
उन्होंने बीजेपी को 10 सालों में व्यक्तिगत तौर पर इतनी राशि को टैक्स के रूप में चुकाने की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर आप ऐसा करते हैं तो मुझे आपके वित्तीय सलाहकार बनने पर खुशी होगी. कांग्रेस पार्टी से अभिषेक मनु तेलंगाना से सांसद हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एटीएस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले टैक्सी एवं ट्रक आपरेेटर्स : मुख्यमंत्री ने मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा देने का दिया आश्वासन

एएम नाथ।  धर्मशाला, 23 अप्रैल: एटीएस (आॅटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) मामले को लेकर बस, टैक्सी एवं ट्रक आॅपरेटर्स की मांगों के संदर्भ में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कांगड़ा एयरपोर्ट पर मुलाकात की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परियोजना से सालाना 6.61 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगी, प्रदेश को प्रतिवर्ष 19.17 करोड़ रुपये का राजस्व होगा प्राप्त : मुख्यमंत्री सुक्खू ने पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना की समर्पित

प्रतिवर्ष 2532 टन कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी ऊना :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिला के पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित 32 मेगावाट की पेखूबेला सौर ऊर्जा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  एआइएमएसएस चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत के बाद राज्य सरकार शीघ्र ही आईजीएमसी शिमला में यह सुविधा उपलब्ध करवाने जा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!