मैक्लोडगंज, डल झील और नड्डी में बर्फबारी

by

एएम नाथ।  मैक्लोडगंज। धौलाधार की गोद में बसे धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ और शाहपुर का सल्ली और बोह दरीणी के ऊपरी क्षेत्र में वीरवार को जमकर बर्फबारी हुई। पर्यटन नगरी के नड्डी, मैक्लोडंगज और डल झील सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, धर्मशाला के कोतवाली बाजार और कहचरी अड्डा की सड़कें भी भारी ओलावृष्टि से सफेद हो गईं। जिसे देखने के लिए धर्मशाला की सड़कों में लोगों को तांता लगा रहा। लोग सड़कों पर फोटो खिचवाने उतर आए। वर्ष 2019 में भी इसी तरह कोतवाली और कचहरी तक सड़कों पर भारी ओलावृष्टि हुई थी। इसके अलावा मैदानी इलाकों मेें हो रही लगातार बारिश ने गेहूं सहित अन्य फसलों को संजीवनी प्रदान की है। किसानों के चेहरों में अब खुशी नजर आ रही है। बारिश के चलते किसानों ने गेहूं की फसलों में खाद डालने का काम भी शुरू कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

द ट्रिनिटी स्कूल के छात्र अंकुश राय ने आई.सी.एस.सी. मैट्रिक में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में किया टॉप

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : आई.सी.एस.सी की मैट्रिक कक्षा के हाल ही में घोषित परिणामों में द ट्रिनिटी स्कूल, असलपुर, होशियारपुर के छात्र अंकुश राय ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायक दल की शिमला में अहम बैठक : राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर गहन चर्चा

एएम नाथ। शिमला : शिमला प्रवास के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा विधायक दल की बैठक में भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की। बैठक में डॉ. राजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 हजार युवाओं को मिलेगा औद्योगिक प्रशिक्षण : हिम स्टार्टअप और हिम सिल्क मिशन से बढ़ेगा रोजगार

एएम नाथ : शिमला। प्रदेश में उद्योग विभाग के माध्यम से 10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर कार्य कुशल बनाया जाएगा। इस पहल के तहत एनएसडीसी व सीएसआर फंड के सहयोग से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अटल टनल में शाम के समय 7 इंच तक हुई बर्फबारी : मौसम का मजा लेने पहुंचे करीब 6000 से ज्यादा सैलानियां वहां फंस गए

एएम नाथ। अटल टनल :  हिमचल प्रदेश में मौसम मेहरबान है। मई महीने आने वाला है ऐस में प्रदेश में कई दिनों से बर्फ-भारी का दौर जारी है।  वहीं बीते दिनों अटल टनल में...
Translate »
error: Content is protected !!