मैगी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जारी विशेष डाक टिकट का ऊना में क्षेत्रीय डीसी जतिन लाल ने किया विमोचन

by
ऊना, 25 फरवरी. भारत सरकार के भारतीय डाक विभाग द्वारा मैगी के भारत में 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी विशेष स्मारक डाक टिकट का क्षेत्रीय विमोचन टाहलीवाल स्थित नेस्ले इंडिया के संयंत्र में उपायुक्त जतिन लाल ने किया।
मंगलवार सायं आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया तथा इस ऐतिहासिक उपलब्धि को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान मैगी की पांच दशक लंबी यात्रा और उसके सामाजिक जुड़ाव को रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि किसी भी उत्पाद की पांच दशक लंबी यात्रा केवल व्यावसायिक उपलब्धि नहीं होती, बल्कि यह उपभोक्ताओं के विश्वास, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता और समय के साथ निरंतर नवाचार का प्रमाण भी होती है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयाँ क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की महत्वपूर्ण साझेदार होती हैं।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विकास और जनहित के मध्य संतुलन बनाए रखते हुए औद्योगिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए प्रतिबद्ध है।
टाहलीवाल प्लांट के फैक्ट्री मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि “फिफ्टी ईयर्स ऑफ टुगेदरनेस” शीर्षक से जारी यह स्मारक डाक टिकट मैगी की पांच दशक लंबी यात्रा और उपभोक्ताओं के साथ उसके गहरे जुड़ाव को समर्पित है। उन्होंने कहा कि समय के साथ बदलते स्वाद और आवश्यकताओं के अनुरूप मैगी ने स्वयं को निरंतर विकसित किया है और आज भी यह सादगी, स्वाद तथा विश्वास का प्रतीक बनी हुई है।
कार्यक्रम में कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: डंफर से टकराई क्रेटा : 3 युवकों की मौत

पांवटा साहिब के गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर देर रात हादसा; कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त पांवटा साहिब, 4 अक्तूबर (सतलुज ब्यास टाइम्स): सिरमौर जिले में हिमाचल-उत्तराखंड सीमा के पास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिकों को उपलब्ध करवाएं गुणवत्ता युक्त दूरसंचार सेवाएं , दूरसंचार कनेक्टिविटी के संबंध में बैठक का आयोजन : – उपायुक्त

शिमला, 20 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला में दूरसंचार कनेक्टिविटी से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला के अलग-अलग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी और भाजपा एमएलए सत्ती पर जमकर पूर्व एमएलए रायज़ादा ने शब्दी हमला बोला : रायजादा बोले- सरकार को अस्थिर करने की साजिश, केंद्र के इशारे पर कर्मचारियों के घर छापेमारी

रोहित जसवाल। ऊना : ऊना सदर से पूर्व कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने डीजीपी अतुल वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऊना में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रायजादा ने कहा कि डीजीपी केंद्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला एयरपोर्ट पर पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने और भारतनेट के प्रचार पर जोर : सुरेश कश्यप

एयरपोर्ट विस्तार, यात्री सुविधाएं और डिजिटल कनेक्टिविटी पर सांसद सुरेश कश्यप ने दिए निर्देश ₹259 में FTTH कनेक्शन का लाभ हर गांव तक पहुंचे, शिमला एयरपोर्ट पर पर्यटन सूचना केंद्र बनाने का सुझाव एएम...
Translate »
error: Content is protected !!