मैहंदवानी के निकट सड़क के साथ खाई में पलटा टैंकर: टैंकर से रिसाव होने के कारण जंगल में आधा किलोमीटर तक विखरा क्रूड ग्लिसरीन

by

गढ़शंकर।   मैहंदवानी कोट सड़क पर गांव मैहंदवानी के निकट हिमाचल प्रदेश कि एक उद्योगिक इकाई को क्रूड ग्लिसरीन लेकर जा रहे टैंकर के पलट कर नीचे खाई में गिरने से केमिकल (क्रूड ग्लिसरीन) के रिसाव होने से जंगल में आधा किलोमीटर तक केमिकल फ़ैल गया। हालाँकि दुर्घटना में चालक बाल बाल बच गया। जिसके बाद उद्योगिक इकाई के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वहां जंगल में पड़े क्रूड ग्लिसरीन के कुछ मात्रा टैंकरों में भर कर ले गए। लेकिन क्रूड ग्लिसरीन ज्यादातर जंगल के झाड़ियों में ही पड़ा रहा।
सुवह करीब नौ वजे हिमाचल प्रदेश में मौडूलस कॉस्मेक्टिक प्राइवेट लिमिटेड को के क्रूड ग्लिसरीन लेकर जा रहा टैंकर दूसरी साइड से आ रहे टिप्पर के चलते अनयंत्रिंत हो कर पलट गया और सड़क के नीचे खाई में गिर गया। टैंकर के नीचे गिरने से उसमें से क्रूड ग्लिसरीन के रिसाव होना शुरू हुआ जो आधा किलोमीटर दूर तक जंगल की झाड़ियों में से होता हुआ फ़ैल गया।  जिसके बाद उक्त उद्योगिक इकाई के अधिकारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और यहां पर ज्यादा क्रूड ग्लिसरीन पड़ा था। वहां से पाइप से सक कर टैंकरों में भर कर ले गए। लेकिन जो झाड़ियों में विखर चूका था।  वह वहां पर ही पड़ा हुआ था। जिससे जंगल में झाड़ियों को नुकसान होने के इलावा जीव जंतुओं को नुक्सान होने की आशंका बन गई।
गांव  मैहंदवानी के पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार व दविंदर कुमार ने कहा कि उक्त क्रूड ग्लिसरीन को जंगल से पूरी तरह हटा कर पानी से साफ़ करना चाहिए ताकि जंगल की झाड़ियों व जीव जंतुओं को नुक्सान होने की आशंका का समाधान हो सके। उन्हीनों पुलिस व प्रशासन से भी मांग की कि गढ़शंकर से हिमाचल को जाने वाले सभी सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोडिड व नियमों की धज्जियां उड़ा रहे वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
डीएफओ हरभजन सिंह ने ने सम्पर्क करने को कहा पता करवाता हूँ कि कौन सा केमिकल या क्रूड ग्लिसरीन है। अगर कोई झाड़ियों या जंतुओं को नुक्सान होने की आशंका हुयी तो उससे सबंधित लोगो से बात कर वहां से साफ़ करवा देंगे।
मौडूलस कॉस्मेक्टिक प्राइवेट लिमिटेड के एचआर कमल शर्मा जो मौके पर मौजूद थे ने कहा यह तो एक दुर्घटना है।  किसी ने जानबूझ कर नहीं किया।  यह जो रिसाव हुआ है, यह कोई केमिकल नहीं है यह क्रूड ग्लिसरीन है। जो फ़ूड प्रोडकट का हिस्सा है।  जिसका किसी भी किस्म की झाड़ियों या जीव जंतुओं को कोई नुक्सान नहीं हो सकता। फिर भी जितना हो सके हम इससे यहां से उठा रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तुर्की के सेब आयात पर लगे बैन – भारत तुर्की से 12 विलयन डॉलर का कारोबार करता – कुलदीप राठौर

एएम नाथ। शिमला :  भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है।  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने तुर्की के जरिए पाकिस्तान...
article-image
पंजाब

स्पीकर राणा के पी ने हलका श्री आनंदपुर साहिब को लेकर किया बड़ा दावा

हलके के चौतरफे विकास का वायदा पूरा कर गांवो की बदली नुहार:राणा के.पी विकास की रफतार को गती देने के लिए पंचायतों को 45 लाख की ग्रांटे बांटी गई:स्पीकर राणा के.पी सतलुज ब्यास टाइम,नंगल...
article-image
पंजाब

पीएचसी पोसी में विश्व एड्स जागरूकता दिवस पर किया लोगों को जागरूक

गढ़शंकर। प्राईमरी हैल्थ सैंटर पोसी के एसएमओ डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में विश्व एड्ज जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान डा. रघुवीर सिंह ने जानकारी देते हुए एड्ज एक ला इलाज व भयानक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2024 में मां चिंतपूर्णी मंदिर को 2024 में 31 करोड़ रुपये का मिला दान

ऊना, 23 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश के मां चिंतपूर्णी मंदिर में 2024 के दौरान श्रद्धालुओं ने 31,90,02,504 रुपये की राशि दान की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ, मां चिंतपूर्णी...
Translate »
error: Content is protected !!