मैहला में संपर्क मार्ग की दुर्दशा पर विधायक डॉ. जनक राज से लोगों ने की भेंट

by

सीवरेज का कार्य धीमी गति से होने के कारण हो रही परेशानी

विधायक डॉ. जनक राज ने जल्द समस्याओं से छुटकारा दिलाने का दिया आश्वासन

एएम नाथ। मैहला (चंबा) :  मैहला व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने आज मैहला में संपर्क मार्ग की दुर्दशा पर विधायक डॉ. जनक राज से भेंट की। उन्होंने जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग पर पंचायत की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। इससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने सीवरेज कार्य को शीघ्रता से पूरा करने की गुहार लगाई है।
उन्होंने कहा कि बारिश से रास्तों में कीचड़ भरने से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है, वहीं स्थानीय लोगों की गाड़ियां भी खराब हो रही हैं। इसके बावजूद विभाग और प्रशासन निष्क्रिय बने हुए हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों में भी रोष है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इन गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। सड़क की इस स्थिति से नागरिक खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी सड़क नहीं सुधर पाई है। विधायक डॉ. जनक राज ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे जल्द प्रशासन से मिल कर इसका स्थाई हल करवाने कि कोशिश करेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी सख्त आदेश दिए कि समस्याओं का जल्द से जल्द हल करवाएं, ताकि लोगों को दिक्क़तों का सामना न करना पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

238 बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हेतु पात्रता प्रमाण पत्र जारी – DC आदित्य नेगी

शिमला, 03 नवम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मिशन वात्सल्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ज़िला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित

15 जुलाई तक मक्की और धान की फसल के लिए बीमा कवर रहेगा उपलब्ध उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जागरूकता शिविरों के आयोजन के दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आस्था, अस्मिता, आजीविका और अर्थव्यवस्था का उत्कर्ष है मोदी का सेवाकाल …असम्भव को संभव कर दिखाने से ब्रांड मोदी की है पहचान : जयराम ठाकुर

मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी एएम नाथ। शिमला :  शिमला जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पूरी दुनिया में ब्रांड मोदी की चर्चा है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं की परीक्षा परिणामों में ऊना ज़िला की धूम : स्टेट टॉपर सहित ज़िले के 13 छात्र मेरिट सूची में शामिल

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 मई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो (कक्षा 12वीं) के परीक्षा परिणामों में ऊना ज़िले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में धूम मचाई है ।...
Translate »
error: Content is protected !!