मोटरसाइकिलों की आमने सामने हुई भिडंत में एक कि मौत, दो घायल

by

माहिलपुर  : बीती रात थाना माहिलपुर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने हुई टक्कर में एक कि मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। माहिलपुर पुलिस ने मिरतक का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी। प्राप्त जानकारी मुताबिक बीती रात करीब आठ बजे जसकरण सिंह पुत्र कश्मीर सिंह व रूप सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी दीनोवाल थाना गोबिंद वाल जिला तरनतारन अपने मोटरसाइकिल नंबर पीबी 46 एच6731 पर सवार होकर श्री आनंदपुर साहिब से माथा टेक कर वापस लौट रहे थे और इब वह माहिलपुर थाने के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अन्य मोटरसाइकिल सवार युवक के साथ टकरा गए। इस टक्कर में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया और ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टरों ने दूसरे मोटरसाइकिल सवार युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ पीता पुत्र बलकार सिंह निवासी बाडीयां कलां को मिरतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मिरतक अपने गांव से टूटोमजारा जा रहा था। वहीं दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मिरतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया था।

 कैप्शन… दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल व मिरतक की फ़ाइल फ़ोटो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव स्टोरी -गैंगस्टर काला जठेड़ी-लेडी डॉन अनुराधा चौधरी : 12 मार्च को शादी करेंगे, काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट से ब्याह रचाने के लिए कस्टडी पैरोल मिली

चंडीगढ़ : गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और राजस्थान की लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा चौधरी 12 मार्च को ब्याह रचाने जा रहे हैं। इसके लिए काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट...
article-image
पंजाब

केजरीवाल को EC की नोटिस – यमुना में जहर और नरसंहार के दावे का आज रात 8 बजे तक दें सबूत

नई दिल्ली, 28 जनवरी। यमुना के पानी में हरियाणा सरकार द्वारा जहर मिलाने का दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल फंसते प्रतीत हो रहे हैं क्योंकि...
article-image
पंजाब

पैसों से भरा पर्स लौटा कर नौजवान ने इमानदारी की मिसाल पेश की

गढ़शंकर। अड्डा झुंगियां के नजदीक ईटों के भट्टे के सामने सड़क पर पैसों से भरा पर एक नौजवान ने उसके मालिक को लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
पंजाब , समाचार

होशियारपुर में शहीद उधम सिंह के नाम पर बनेगा मेडिकल कॉलेज : कपूरथला और होशियारपुर का दौरा कर मेडिकल कॉलेजों वाले स्थानों का निरीक्षण किया :

कपूरथला/होशियारपुर, 27 नवंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य को दुनिया भर में ‘चिकित्सा शिक्षा’ के केंद्र के रूप में उभारने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। कपूरथला में...
Translate »
error: Content is protected !!