मोदी की मुफ्त बिजली योजना से हर महीने 300 यूनिट तक मिलेगी मुफ्त बिजली : डॉ. सुभाष शर्मा

by

डॉ. शर्मा ने हैबोवाल, बीनेवाल , मेहिंदवानी, पंडोरी, पदराना, रामपुर, कितना, पोसी, मेघोवाल और गोंदपुर में प्रभावशाली चुनावी बैठकों को किया संबोधित

गढ़शंकर के गांवों में भाजपा को निमिषा मेहता की अगुआई में मिल रहे जबरदस्त समर्थन मिकी बात लोगों के भारी संख्यां में पहुंचने से साफ हो गई

विरोधी पार्टियों के लिए निमिषा मेहता ने गढ़शंकर में खड़ी कर दी  चुनौती 
गढ़शंकर : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा ने आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में लंबे समय से हो रही बिजली कटौती के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की। गढ़शंकर में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि बिजली कटौती के कारण, मोहाली और खरड़ के कई क्षेत्रों के निवासियों को बहुत परेशानी हो रही है। वर्तमान में, स्थिति इतनी खराब है कि दिन के अलावा, लोगों को रात के समय भी लंबे बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र निवासियों ने उन्हें बताया था कि बिजली विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी है, जिसके कारण पीएसपीसीएल तकनीकी खराबी के कारण होने वाले बिजली कट को हल करने में भी असमर्थ है।

‘आप’ सरकार पर निशाना साधते हुए डॉ. शर्मा ने कहा, ‘यह शर्मनाक है कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मान ने सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को बेरोक बिजली आपूर्ति देने का वादा किया था। उन्होंने गोइंदवाल साहिब पावर प्लांट की खरीद के दौरान सीएम के बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि इससे राज्य में बिजली उत्पादन बढ़ेगा। डॉ. शर्मा ने सीएम से सवाल किया, ‘अब, क्या मान बता सकते हैं कि राज्य में बिजली क्यों नहीं मिल रही है? आखिर कटौती क्यों?’ डॉ. शर्मा ने यह भी कहा कि पचवारा खदानों से कोयला आपूर्ति फिर से शुरू करने का श्रेय लेते हुए मान ने दावा किया था कि इससे राज्य में बिजली आपूर्ति को बढ़ावा मिलेगा लेकिन इसके विपरीत राज्य के सभी हिस्सों में बिजली कटौती देखी जा रही है।

श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाब के बजट का 10 फीसदी हिस्सा बिजली सब्सिडी में चला जाता है। उन्होंने बताया, ‘वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 2.04 लाख करोड़ रुपये के कुल परिव्यय में से 20,477 करोड़ रुपये किसानों और घरेलू उपयोगकर्ताओं को मुफ्त बिजली और उद्योगपतियों के लिए सब्सिडी के रूप में जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है, जिसकी कुल लागत 75,021 करोड़ रुपये है । इस योजना में को एक करोड़ परिवारों के छत पर सौर ऊर्जा स्थापित किये जायेंगे जिस से हर महीने उन्हें 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से सरकारी खजाने पर अनावश्यक वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा।

इस दौरान डॉ. शर्मा ने गढ़शंकर के हैबोवाल, बीनेवाल  , मेहिंदवानी, पंडोरी, पदराना , रामपुर, कितना, पोसी, मेघोवाल, गोंदपुर, माहिलपुर (जमांवाला चौक), पैनम, समुंद्रा और गढ़शंकर के वार्ड नंबर 4 सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी बैठकों को संबोधित किया। चुनावी सभाओं और प्रचार के दौरान, डॉ. शर्मा को भाजपा नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों के आने से जबरदस्त समर्थन मिला। इस दौरान भाजपा नेता निमिषा मेहता भी शामिल थीं। इससे पहले दिन में डॉ.शर्मा ने नूरमहल में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का दौरा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुमित सिंगला समाज सेवा के लिए चंडीगढ़ में ‘स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित

बीबीएन, 22 फरवरी (तारा) : चंडीगढ़ ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर की ओर से वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिस्ट्रेशन में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मनीष...
article-image
पंजाब

Police arrested a person with

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 7 : Mahilpur police arrested a person with three stolen motorcycles and started further action. According to the information, SHO Palwinderpal Jeet Singh said that on the information of the informer, police...
article-image
दिल्ली , पंजाब

कोर्ट ने सुनाई 22 साल की सजा : न्यूजीलैंड में दोषी करार हुआ इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह का भतीजा

न्यूजीलैंड की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह के भतीजे बलतेज सिंह को 22 साल की जेल की सजा सुनाई है। उसे 700 किलोग्राम मेथ ड्रग रखने के आरोप में...
article-image
पंजाब

डीसी व एसएसपी के समक्ष : सरकार द्वारा मानी गई मांगों को जल्द से जल्द लागू करने की उठाई मांग

होशियारपुर :  लोक बचाओ, ग्राम बचाओ संघर्ष  कमेटी (एरिया बीत) का एक प्रतिनिधिमंडल  होशियारपुर में  डिप्टी कमिश्नर  कोमल मित्तल और एसएसपी सरताज चाहल  को  बीत इलाके के साथ लगते हिमाचल में  पड़ती फैक्ट्रियों के...
Translate »
error: Content is protected !!