मोदी शाह ने अगर अडिय़ल रवैया ना छोड़ा तो भाजपा का एक एक कर सभी राज्यों में सफाया हो जाएगा : मट्टू

by

गढ़शंकर: गढ़शंकर में रिलांयस माल के समक्ष कुल हिंद किसान सभा दुारा लगाए पक्के र्मोचे में आज रोष रैली की अध्यक्षता में इंद्रजीत टूटोमजारा ने की। इस दौरान केरला व अन्य जगह पर सयुंक्त र्मोचे की जीत पर लड्डू भी बाटें गए और कहा कि मोदी शाह ने अगर अडिय़ल रवैया ना छोड़ा तो भाजपा का एक एक कर सभी राज्यों में सफाया हो जाएगा।  जिसमें कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व बीकेयू राजेवाल के हरशरन सिंह भातपुरी ने प्रैस दिवस की सभी को वधाई देते हुए कहा कि पत्रकार विना भय के कवरेज करें हम हमेशा प्रैस के साथ खड़े है। उन्होंने दिल्ली बार्डरों पर चल रहे धरनों में लोगो से भारी संख्यां में शामिल होने के लिए रवाना होने का आग्राह किया। जनवादी स्त्री सभा की नेत्री बीबी सुभाष मट्टू व किसान नेता रविद्र नीटा ने किसानी संघर्ष में सभी वर्गो के शामिल होने का आग्राह करते हुए कहा कि किसानी संघर्ष की जीत तय है और केंद्र सरकार को झुकना ही पड़ेगा। हरभजन सिंह गुलपुर ने मंच संचालन की भूमिका अदा की तो इंद्रजीत टूटाूमजारा ने सभी का अभार प्रकट किया। इस समय कैप्टन करनैल सिंह, होशियार सिंह गोल्डी, अवतार सिंह देनोवाल कलां, चन्नन सिंह हवालदार, गुरमेल सिंह कलसी, सुरजीत सिंह कुल्लेवाल, प्रेम सिंह प्रेमी, चन्नण सिंह, रविंद्र कुमार नीटा, हरपाल सिंह, दौलत सिंह कुकड़मजारा, आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वज्र कोर की ओर से होशियारपुर में एक भव्य भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन

होशियारपुर : 30 मार्च : भारतीय सेना की वज्र कोर ने 30 मार्च 2025 को पंजाब के होशियारपुर में एक भव्य भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया, जिसमें ‘वीरों का सम्मान, देश का अभिमान’...
article-image
पंजाब

सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस: किसानों की तरक्की का भरोसेमंद साथी : क्रांति दीपक शर्मा

  होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस के बिजनेस हेड क्रांति दीपक शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत के दौरान बताया कि सोनालिका इंडस्ट्रीज़ हमेशा किसानों के साथ मजबूती से...
article-image
पंजाब

सोनालिका एग्रो सॉल्यूशन्स ने भव्य समारोह के साथ पंजाब में लॉन्च किया हेवी ड्यूटी सुपर सीडर प्रो प्लस

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कृषि पद्धतियों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोनालिका एग्रो सॉल्यूशन्स ने अपने नवीनतम नवाचार सुपर सीडर प्रो प्लस का भव्य शुभारंभ होटल एंबर रेजीडेंसी, होशियारपुर (पंजाब)...
Translate »
error: Content is protected !!